×

दिल्ली में तीन मंजिला इमारत जमींदोज, 5 की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Aditya Mishra
Published on: 26 Sep 2018 11:06 AM GMT
दिल्ली में तीन मंजिला इमारत जमींदोज, 5 की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
X

नई दिल्ली: दिल्ली के अशोक विहार इलाके के सावन पार्क में आज सुबह एक तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। मकान गिरने से इलाके में हाहाकार मच गया। इमारत के नीचे दब कर अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में कुल 8 लोग दबे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग पेड़ के सहारे टिकी थी और एमसीडी ने इस कमजोर घोषित किया हुआ था। इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे।

मकान गिरने की ये थी वजह

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से जिस पेड़ से यह इमारत टिकी थी वह भी कमजोर हो गया था। यही कारण है कि आज सुबह यह इमारत ढह गई जिसने 4 बच्चों समेत 5 लोगों की जान ले ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचकर अब तक 8 लोगों को मलबे से निकाल चुकी है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब तक 4 बच्चों और 1 महिला की मौत हो गई है। और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story