उधमपुर: अमित शाह की आज रैली, पुलिस ने सुभाष स्टेडियम को सुरक्षा घेरे में लिया

सुंदर बनी में रैली के लिए पहले, नगर के साथ सटे सैन्य ग्राउंड का चयन किया गया था परंतु अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे दो किलोमीटर दूर ठंडा पानी में आयोजित किया जा रहा है। यहां करीब 10-15 हजार की लोगों के जुटने की संभावना है।

SK Gautam
Published on: 3 April 2019 5:05 AM GMT
उधमपुर: अमित शाह की आज रैली, पुलिस ने सुभाष स्टेडियम को सुरक्षा घेरे में लिया
X

नई दिल्ली : चुनाव प्रचार अभियान को और तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज पार्टी प्रत्याशियों डा.जितेंद्र सिंह व जुगल किशोर के समर्थन में दो रैलियां करेंगें। यह रैलियां राजोरी जिले के सुंदरबनी के ठंडा पानी व उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में होंगी। जहां दोनों रैलीस्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनावों में शाह का यह पहला दौरा है।

ये भी देखें: यूएई ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले के साजिशकर्ता निसार अहमद को सौंपा

हम आपको बता दें कि सुंदर बनी में रैली के लिए पहले, नगर के साथ सटे सैन्य ग्राउंड का चयन किया गया था परंतु अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे दो किलोमीटर दूर ठंडा पानी में आयोजित किया जा रहा है। यहां करीब 10-15 हजार की लोगों के जुटने की संभावना है।

ये भी देखें : मध्य प्रदेश में 1 करोड़ मतदाताओं को भी ‘चौकीदार’ बनाएगी बीजेपी

उधर उधमपुर में सुभाष स्टेडियम में होने वाली रैली की तैयारियां मंगलवार को दिन भर चलती रहीं। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने पूरे स्टेडियम को कब्जे में ले लिया। अमित शाह के करीब दोपहर करीब सवा दो बजे पहुंचने की संभावना है। रैली में टेंट लगाने व झंडियां लगाने का काम रात तक चलता रहा।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story