×

साध्वी प्रज्ञा के सवाल पर क्या बोलीं उमा भारती, किसको बताया महान संत

कई सालों तक मध्य प्रदेश में एक साध्वी यानि उमा भारती ने पार्टी की छाप मज़बूत बनाने के लिए राजनीति में कई साल अपने कुर्बान कर दिए।  आप भाजपा ने ये ट्रेंड बरकरार रखते हुए इनकी जगह एक और साध्वी

Anoop Ojha
Published on: 28 April 2019 6:24 AM GMT
साध्वी प्रज्ञा के सवाल पर क्या बोलीं उमा भारती, किसको बताया महान संत
X

नई दिल्ली: कई सालों तक मध्य प्रदेश में एक साध्वी यानि उमा भारती ने पार्टी की छाप मज़बूत बनाने के लिए राजनीति में कई साल अपने कुर्बान कर दिए। आप भाजपा ने ये ट्रेंड बरकरार रखते हुए इनकी जगह एक और साध्वी यानि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है। लेकिन इनके रणभूमि में कदम रखते ही अब राजनैतिक गलियारों में दोनों की तुलना की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

बीजेपी का अब नया चेहरा बन रहीं साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर और उमा भारती के आपसी रिश्तों को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।खजुराहो सीट से बीजेपी प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में प्रचार करने कटनी पहुंची उमा भारती ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं उनके मुकाबले मैं एक मूर्ख प्राणी हूं।

उन्होंने ये बात एक सावल के जवाब में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या साध्वी अब उमा की जगह लेंगी। शनिवार को उमा कटनी पहुंची।

य​ह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव : भाजपा के गढ़ में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बनाम दिग्विजय सिंह

दरअसल, बुंदेलखंड क्षेत्र में उमा भारती काफी लोकप्रिय हैं। वह वर्तमान में झांसी से सांसद भी हैं। इसके अलावा खजुराहो में उनका बड़ा जनाधार है।

य​ह भी पढ़ें......उमा भारती ने बताए 7 सूरमाओं के नाम जो दे सकते हैं दिग्विजय को टक्कर

बता दें क‍ि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 10 साल से काब‍िज रही द‍िग्व‍िजय सरकार को उखाड़ने के ल‍िए बीजेपी ने साध्वी उमा भारती को आगे क‍िया था। द‍िसबंर 2003 में आए व‍िधानसभा चुनाव पर‍िणामों में उमा भारती के नेतृत्व में बीजेपी को भारी जीत म‍िली और उसके बाद द‍िग्व‍िजय स‍िंह ने 10 साल तक सक्र‍िय राजनीत‍ि से संन्यास ले ल‍िया था।

उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी लेक‍िन उन्हें 8 महीने में ही इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद बाबूलाल गौर और श‍िवराज स‍िंह चौहान सीएम बने लेक‍िन उमा भारती मध्य प्रदेश से न‍िर्वास‍ित हो गई थीं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story