×

जातीय समीकरण तय करेंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

sujeetkumar
Published on: 27 Feb 2017 5:09 AM GMT
जातीय समीकरण तय करेंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
X

मुज़फ्फरनगर: सदर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की परंपरागत सीट रही है। बीजेपी के प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल जो उपचुनाव में बीजेपी विधायक बने। इन्हें इस सीट पर सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। जिन्हें त्यागी ब्राह्मण, वैश्य, जाट, दलित और व्यापारी वर्ग का सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के गौरव स्वरुप बंसल दूसरे नंबर पर है। इनके पिता की मौत के बाद अखिलेश यादव ने इन्हें प्रत्याशी बनाया है।

गौरव स्वरुप को एक वर्ग विशेष (मुस्लिम) के साथ- साथ गौरव स्वरुप बंसल वैश्य समाज से होने के कारण 25 प्रतिशत वैश्य समाज का समर्थन मिला है। लेकिन तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी राकेश शर्मा को केवल बसपा वोट बैंक का ही समर्थन मिला है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रत्याशी पायल माहेश्वरी की जमानत जब्त होने की बात सामने आ रही है। जिन्हें रालोद समर्थकों का ही समर्थन मिला है ।

यह भी पढ़ें...UP चुनाव: 5th फेज में 11 जिलों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 10.77% मतदान

बुढाना विधानसभा

बुढाना विधानसभा पर बीजेपी के उमेश मलिक पहले नंबर पर है। इन्हें त्यागी, जाट, ब्राह्मण सामाज ने खुलकर समर्थन दिया है। दूसरे नंबर पर प्रमोद त्यागी है। जिन्हें सपा ने टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्हें 50 फीसदी मुस्लिम और 10 प्रतिशत त्यागी समाज ने अपना समर्थन दिया है। बसपा के कादिर राणा की पत्नी सईदा बेगम तीसरे नंबर है। जिन्हें 25 प्रतिसत मुस्लिम और 42 प्रतिशत दलित वोट बैंक ही मिल पाया है। वंही चौथे नंबर पर योगराज सिंह जिन्हें रालोद ने अपना प्रत्याशी बनाया था जिन्हें 25 प्रतिशत रालोद के समर्थको ने वोट किया है। 2013 में हुए दंगो में बुढाना सबसे प्रभावित क्षेत्र रहा था और बीजेपी प्रत्याशी उमेश मलिक पर भी दंगो का आरोप रहा था। जाट बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण बीजेपी के उमेश मलिक पहले नंबर पर है।

खतौली विधानसभा

खतौली विधानसभा पर सपा से अपना डेब्यू कर रहे चदंन सिंह चौहान पहले नंबर पर है। इन्हें मुस्लिम और ठाकुर गुर्जर समाज के लोगों का भारी समर्थन मिला है। दूसरे नंबर पर रालोद के शाहनवाज राणा है। वहीं बसपा के कैंडिडेट शिवांग सैनी तीसरे पर है। बीजेपी के विक्रम सैनी चौथे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें...प्रेस कांफ्रेंस में बोले CM अखिलेश- मोदी जी UP की जनता को अब ‘काम की बात’ का इंतजार

पुरकाजी विधानसभा

पुरकाजी विधानसभा पर बीजेपी के प्रमोद उटवाल अपने पहले चुनाव पर नंबर एक पर बने हुए है। जिन्हें त्यागी ,ब्राह्मण, और राजपूत समाज के साथ- साथ दलित समाज का भारी समर्थन मिला है। प्रमोद उटवाल वाल्मीकि समाज से है। बसपा के अनिल कुमार दूसरें नंबर पर है। इन्हें केवल बसपा वोट बैंक का ही एक मात्र सहारा है। तीसरे नंबर पर सपा कोंग्रेस गठबंधन के प्रत्यशी दीपक कुमार है। वहीं रालोद की महिला प्रत्याशी छोटी बेगम चौथे नंबर पर है, जो बड़ा उलटफेर कर सकती है।

चरथावल विधानसभा

चरथावल विधानसभा पर बसपा के नूरसलीम राणा पहले नंबर पर है। इनकी टक्कर भाजपा के विजय कश्यप से मानी जा रही है, विजय कश्यप दूसरे नंबर पर है। सपा के मुकेश चौधरी तीसरे नंबर पर है। वंही रालोद के सलमान जैदी चौथे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें...यूपी चुनाव: वोट देने के बाद बोले विनय कटियार- राम मंदिर बनकर रहेगा, इसके बिना सब बेकार

मीरापुर विधानसभा

मीरापुर विधानसभा सीट पर रालोद की मिथलेश पर अपनी साफ छवि के चलते पहले नंबर पर है। बसपा के नवाजिस आलम दूसरे नंबर और बीजेपी के अवतार सिंह भड़ाना तीसरे नंबर पर है। सपा के प्रत्याशी लियाकत अली चौथे नंबर पर है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें जातीय समीकरण 2017 सर्वे के अनुसार लगभग...

चरथावल विधानसभा

जातीय समीकरण 2017 सर्वे के अनुसार लगभग

विधान सभा बुढाना - 11

1. मुस्लिम- 1,40,000

2. चमार - 61000

3. जाट- 63000

4. कश्यप- 30000

5. सैनी- 9000

6. त्यागी- 8300

7. पाल- 7000

8. ब्राहमण- 6500

9. बाल्मीकि- 6300

10. प्रजापति- 4500

11. खटीक- 2800

12. रवा राजपूत- 2800

13. बढ़ई/लौहर- 2200

14. सुनार-1800

15. कोरी-1500

16. हिन्दू नाई- 1500

17. गुजर्र- 400

कुल मत-3,28,600

आगे की स्लाइड में पढ़ें विधान सभा- मीरपुर-16 के आंकड़े....

विधान सभा- मीरपुर-16

1. चमार-58267

2. बाल्मीकि - 4415

3. खटीक- 1300

4. कोरी/जुलाहे-2000

5. नट- 276

6. पाल- 17310

7. सैनी- 14311

8. प्रजापति-11477

9. जोगी/भटनागर-2533

10. कश्यप- 9380

11. जाट- 23356

12. गुर्जर- 18492

13. बंजारे- 2390

14. ब्राहमण- 7060

15. ठाकुर/राजपूत- 5782

16. वैश्य- 6669

17. त्यागी- 1505

मुस्लिम

19. झोझा-36000

20. अंसारी- 15000

21. कुरैशी- 12000

22. राजपूत- 11000

23. पठान- 1500

24. सिक्ख/जैन- 3800

25. अन्य मुस्लिम- 21500

कुल मत- 2,87,323

आगे की स्लाइड में पढ़ें विधान सभा- सदर-14 के आंकड़े...

विधान सभा- सदर-14

1.चमार- 30236

2. बाल्मिकी- 5256

3. खटीक- 8827

4. धोबी- 532

5. शिवाया- 490

6. गुर्जर- 2461

7. सैनी- 7314

8. प्रजापति- 4543

9. कश्यप- 6579

10. जाट-17591

11. पाल- 19553

12. यादव- 852

13. सुनार- 5304

14. धीमान- 6139

15. ब्राहमण- 29949

16. ठाकुर-3735

17. वैश्य- 39372

18. त्यागी-9072

19. कायस्थ- 413

20. मुस्लिम- 122801

21. जैन- 2053

22. पंजाबी/सिक्ख- 11319

23. ईसाई- 282

24. अन्य- 921

कुल मत- 335594

आगे की स्लाइड में पढ़ें विधानसभा- खतौली- 15 के आंकड़े...

विधानसभा- खतौली-15

1. चमार- 57854

2. बाल्मिकी- 5867

3. खटीक- 2300

4. कोरी- 600

5. नट- 600

6. धोबी/हिन्दू- 510

7. गुर्जर- 15200

8. सैनी- 27112

9. प्रजापति- 14710

10. कश्यप- 16500

11. जाट- 15000

12. पाल- 18955

13. नाई/सेन- 3600

14. उपाध्याय-3555

15. धीमान- 1600

16. कराल/गोस्वामी- 810

17. ब्राहमण- 5787

18. ठाकुर- 11005

19. वैश्य- 8510

20. त्यागी- 4500

21. मुस्लिम- 77410

22. जैन- 5005

23. पंजाबी/सिक्ख- 4010

24. ईसाई- 695

25.अन्य- 510

कुल मत- 302153

आगे की स्लाइड में पढ़ें विधानसभा पुरकाजी- 13 के आंकडे...

विधान सभा- पुरकाजी- 13

1. चमार- 58682

2. बाल्मिकी- 3656

3. खटीक- 431

4. कोरी- 1961

5. नट- 440

6. धोबी/हिन्दू- 421

7. पाल- 11780

8. सैनी- 1618

9. प्रजापति- 6140

10. कश्यप- 12930

11. जाट- 24241

12. गुर्जर- 14054

13. लौहार- 302

14. उपाध्याय- 1038

15. रुहेला- 462

16. धीमान- 2523

17. यादव- 297

18. ब्राहमण- 11902

19. ठाकुर- 5590

20. त्यागी- 16110

21. सुनार-733

22. पंजाबी- 2310

23. गोस्वामी- 495

24. मुस्लिम- 1,07,376

25. सरदार सिक्ख- 2701

26. वैश्य - 5661

27. बंजारा- 2062

28. नाई- 1535

29. भड़बुजा /राजभर- 292

-कुल मतदाता- 313717

-पुरुष मतदाता- 147लाख

-महिला मतदाता- 141लाख

-अन्य मतदाता- 25717

आगे की स्लाइड में पढ़ें जातिगत के आधार पर वोटर...

-मुस्लिम जाति- 120000

-ठाकुर- 22000

-ब्राहमण त्यागी- 15000

-वैश्य- 3500

-कश्यप- 35000

-जाट- 26000

-दलित- 59000

-पाल व सैनी- 14000

-अन्य- 19717

इस लिए मुज़फ्फरनगर जनपद की 6 विधानसभाओं में से 4 सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में और एक एक सीट रालोद और समाजवादी पार्टी के खाते में जाने की संभावना है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story