×

बुआ-बबुआ की जोड़ी मोदी को नहीं रोक सकती: वीरेन्द्र सिंह मस्त

सभा को संबोधित करते हुए बिरेन्द्र सिंह मस्त ने कहाँ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि अगुवाई मे हमारा देश विश्व मे एक शक्तिशाली देश के रूप मे खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें केवल भ्रष्टाचार मे लिप्त थी|

Shivakant Shukla
Published on: 9 April 2019 12:00 PM GMT
बुआ-बबुआ की जोड़ी मोदी को नहीं रोक सकती: वीरेन्द्र सिंह मस्त
X

गाजीपुर: भदोही के सासंद व बलिया लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जहुराबाद बिधानसभा बिकास खंड बाराचवर मे कार्यकर्ता सम्मेलन किया कार्यकर्ताओं ने वीरेन्द्र सिंह मस्त का जोरदार स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए बिरेन्द्र सिंह मस्त ने कहाँ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि अगुवाई मे हमारा देश विश्व मे एक शक्तिशाली देश के रूप मे खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें केवल भ्रष्टाचार मे लिप्त थी|

ये भी पढ़ें— अब अंग्रेजी में स्पेलिंग मिस्टेक का नहीं कोई डर, इस ऐप से तुरंत दूर होगी गलतियां

मस्त ने कहा कि मायावती प्रधानमंत्री बनने कि सपना देख रही हैं जब कि सुप्रीम कोर्ट उन पर 6 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ये बुआ और बबुआ कि जोड़ी भी मोदी को नहीं रोक सकती हैं। वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपने संबोधन में कहा कि जहुराबाद बिधानसभा एक पिछड़ा हुआ बिधानसभा हैं। अगर मै यहा से सासंद बनता हु तो विकास के मामले मे सबसे आगे होगा।

उन्होंने ये भी कहा कि 2022तक किसानों कि आय दोगुना कर दिया जायेगा, और जो भुमिहीन किसान हैं उनको पेंशन देने का भी योजना बन रहा हैं। इनसे पहले भाजपा नेता बासुदेव पान्डेय ने कहाँ कि आप से इस क्षेत्र के लोगो को बहुत ही अपेक्षाएं हैं आप इतिहास मत दोहराइगा उनका इशारा अपने ही पार्टी के वर्तमान सासंद भरत सिंह के तरफ था। वीरेन्द्र सिंह मस्त के साथ मंच पर कई भाजपा नेता मौजूद थे|

ये भी पढ़ें— राहुल गांधी की जनसभा में दिखता है पांच सितारा वाला झंडा: सीएम योगी

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story