×

फिल्मी सितारों में वोटिंग क्रेज, प्रियंका, कंगना, अजेय समेत इन हस्तियों ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। मुंबई की 6 सीटों पर आज ही वोटिंग है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं।सेलिब्रिटीज सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंचे।

Anoop Ojha
Published on: 29 April 2019 5:17 AM GMT
फिल्मी सितारों में वोटिंग क्रेज, प्रियंका, कंगना, अजेय समेत इन हस्तियों ने डाला वोट
X

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। मुंबई की 6 सीटों पर आज ही वोटिंग है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं।सेलिब्रिटीज सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंचे। रेखा और प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंचे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वो अमेरिका से मुंबई आई हैं।



कंगना रनौत ने भी मतदान किया। उन्होंने मुंबई के खार में अपना वोट डाला।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वोट देने पहुंचीं।अजय देवगन, काजोल, आमिर खान, रेखा और प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंचे हैं।



एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल ने भी वोट दिया। परेश रावल अपनी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने गोरेगांव में मतदान किया। रवि किशन इस बार खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बीजेपी की ओर से यूपी के गोरखपुर से टिकट दिया गया है।

'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर भी सुबह-सुबह मतदान करने पहुंची। उर्मिला खुद भी कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। फिल्मों की बात करें तो उर्मिला आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में आइटम नंबर करती दिखी थीं।

अपने स्टंट के लिए मशहूर एक्टर टाइगर श्राफ ने भी वोट दिया। टाइगर को अहमदाबाद रवाना होना है उससे पहले उन्होंने वोट देने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story