×

घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा, एल्ग्रिन ब्रिज पर खतरे का निशान पार

By
Published on: 25 July 2017 5:35 AM GMT
घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा, एल्ग्रिन ब्रिज पर खतरे का निशान पार
X

बहराइच: घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार कर गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण कैसरगंज और महसी तहसील क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की आशंका भी बढ़ गई है। हालांकि जलस्तर अब स्थिर हो गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

-नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के बाद छोड़े जा रहे पानी से घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है।

-घाघरा में छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने लगा।

आगे की स्लाइड में जानिए नदी के जलस्तर का हाल

-रात में लगभग एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर में इजाफा हुआ।

-एल्ग्रिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.166 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया।

-घाघराघाट के मापक सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि नौ सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने के बाद नदी स्थिर हो गई है।

-उधर महसी और कैसरगंज इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की संभावना बढ़ती जा रही है।

-महसी के कायमपुर, गोलागंज समेत अन्य गांवों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हो गए हैं।

Next Story