×

प्रियंका है सबसे मंहगी TV एक्ट्रेस, फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में पाई 8TH RANK

suman
Published on: 17 Sept 2016 11:45 AM IST
प्रियंका है सबसे मंहगी TV एक्ट्रेस, फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में पाई 8TH RANK
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर मामले में टॉप पर है। अब कमाई में भी सबसे आगे हो गई है। कहने का मतलब कि फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली टीवी एक्ट्रेस के तौर पर शामिल है।

अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर एक्टिंग की शुरुआत करने वाली प्रियंका को इस लिस्ट में 8वीं पोजीशन मिला है। उनकी कमाई एक करोड़ डॉलर (तकरीबन 67 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

जय गंगाजल और बाजीराव-मस्तानी जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियंका (34) हॉलीवुड में शुरुआत फिल्म ‘बेवॉच’ से करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन भी हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं।

priyanka-chopra

सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में अमेरिकी टीवी शो मार्डन फैमिली की एक्ट्रेस सोफिया वरगारा ने पहला स्थान पाया है। वो पिछले 5 सालों से बाजी मारती आ रही हैं। उन्होंने 4.3 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

टीवी शो बिग बैंग थ्योरी से मशहूर हुईं एक्ट्रेस केली क्वोको 2.45 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

एक्ट्रेस मिंडी कालिंग 1.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

प्रियंका से पहले 2016 में सबसे दुनिया में ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 10वां स्थान पा चुकी हैं। उसमे पहला स्थान हॉलीवुड की जेनिफर लॉरेंस को मिला था।



suman

suman

Next Story