×

इस राशि के स्वभाव में है क्रोध, फिर भी प्यार में है इमोशनल, जानिए और भी बातें

suman
Published on: 28 Oct 2018 4:50 AM GMT
इस राशि के स्वभाव में है क्रोध, फिर भी प्यार में है इमोशनल, जानिए और भी बातें
X

जयपुर:राशि व्यक्ति के गुण और स्वभाव को बतलाती हैं। राशि के व्यक्ति के पहले नाम के अक्षर के अनुसार निर्धारित होती हैं। इस सीरिज में हम 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष को बता रहे हैं। इसी क्रम में अब हम सिंह राशि के जातकों के गुण दोष बताएंगे। तो जानते हैं कैसे होते हैं सिंह राशि के लोग...

राशि- सिंह, स्वामी ग्रह- सूर्य, गुणधर्म- स्थिर, तत्व- अग्नि, उदय- उभयोदय, दिशा- पूर्व, स्वरूप- सिंह

राशि वाले जातक सकारात्मक गुण: उदार, आत्म जागरूक, अभिमानी, राजसी, आशावादी, प्रेमपूर्ण, कुलीन, वफादार

नकारात्मक गुण: हिंसक, अभिमानी, अधीर शेखी

सिंह राशि के लोगों के विषय में जानने से पहले हमें राशि को समझना होगा। तो जिन जातकों के जन्म समय चन्द्रमा सिंह राशि में स्थित होता है उनकी सिंह राशि होती है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य को नवग्रहों में राजा की उपाधि प्राप्त है। सूर्य के अनुसार ही सिंह राशि वाले जातको का स्वभाव राजसी व रौबदार होता है। इसलिए सिंह राशि के लोग बलिष्ठ कद- काठी वाले होते हैं। सिंह राशि वालों का मस्तक उन्नत व चौड़ा होता है। सिंह राशि वाले जातक किसी के गुलाम बने रहना पसंद नहीं करते। सिंह राशि वाले जातकों में नेतृत्व क्षमता बहुत अधिक होती है। सिंह राशि वाले जातक समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। वे सामाजिक मार्गदर्शन में कुशल होते हैं। उनके मित्र श्रेष्ठ होते हैं। सिंह राशि वाले जातक अधिकतर उच्च प्रशासनिक पद एवं राजनीति में उच्च पद प्राप्त करते हैं। वे कर्मठ एवं न्यायप्रिय होते हैं। सिंह राशि वाले अत्यधिक महत्वाकांक्षी होते हैं।

अपनी भावनाओं में यह अग्नि राशि भावुक और गंभीर है। जब सेक्स की बात आती है, सिंह साहसिक, मजेदार और बहुत ऊर्जावान हो सकते हैं। सिंह के लिए सेक्स और प्यार के बीच स्पष्ट रूप से सीमायें परिभाषित हैं। सिंह मजेदार, वफादार और अपने सहयोगियों के प्रति बहुत उदार होते हैं।

राशिचक्र की सबसे उदार राशि सिंह के जातक भरोसेमंद और वफादार मित्र होते हैं। सिंह दूसरों की मदद करने के लिए कड़ी मेहनत की कोशिश करेंगे, भले ही इसमें बहुत समय और ऊर्जा खर्च हो। मजबूत और विश्वसनीय, सिंह में लगभग हर किसी को अपील करने की क्षमता है। विनम्र और शालीन, सिंह को किसी भी समारोह या आयोजन की मेजबानी में आनंद प्राप्त होता है।

सिंह राशि वाले दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। यदि उनकी बात न मानी जाए तो वे शीघ्र ही क्रोधित हो जाते हैं किंतु उनका क्रोध क्षणिक होता है। सिंह राशि वाले जातकों की राजनीति में विशेष रुचि होती है।

सिंह राशि वालों को राजसी ठाट-बाट से रहना पसंद होता है। सिंह राशि वाले जातक धन संचय में कम ही सफल हो पाते हैं। उनका दांपत्य जीवन भी अधिक सफल नहीं होता। सिंह राशि वाले जातक अधिकतर उच्च प्रशासनिक नौकरी, राजनेता, जज, चिकित्सक, मार्गदर्शक, संस्था प्रमुख, कारखानों के स्वामी एवं स्वरोजगार में अधिक सफल होते हैं।

suman

suman

Next Story