×

Mizoram Stone Quarry Collapse: मिजोरम में पत्थर की खदान से निकाले गए 8 मजदूरों के शव, 4 अभी भी दबे

Mizoram Stone Quarry Collapse: मिजोरम के हनथियाल जिले में ढही पत्थर की खदान से सेना ने 8 श्रमिकों का शव बाहर निकाला। मलबे के अंदर फंसे 4 अन्य मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 15 Nov 2022 9:14 AM GMT
stone quarry collapse in mizoram
X

पत्थर की खदान से निकालते हुए सुरक्षाबल

Mizoram Stone Quarry Collapse: मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार दोपहर को एक पत्थर की खदान ढह गई। हादसे के दौरान खदान में एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। एक को छोड़कर सभी मजदूर मलबे में दब गए। 12 घंटे से अधिक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार सुबह सेना ने 8 श्रमिकों का शव बाहर निकाला। मलबे के अंदर फंसे 4 अन्य मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है। इनके भी जीवित होने की काफी कम गुंजाइश है।

हादसे के शिकार हुए बिहार के सभी मजदूर

हादसे के शिकार हुए सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने डेड बॉडी को कस्टडी में ले लिया है। मृतकों की शिनाख्त कर जल्द उनके परिवार वालों को इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा। सभी शवों को नजदीकी अस्पताल में रखा गया है। घटनास्थल पर पुलिस – प्रशासन के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम मौजूद है। घटना जिले के मौगढ़ इलाके में सोमवार यानी 14 नवंबर दोपहर 3 बजे के आसपास हुई।

मजदूरों के साथ कई मशीनें भी खदान में दब गई: एसपी

एसपी विनीत कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ABCIL इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के 13 मजदूर खदान में काम कर रहे थे। तभी खदान ढह गई। इस दौरान एक मजदूर वहां से भागने में सफल रहा , लेकिन 12 मजदूर नहीं निकल सके। उन्होंने बताया कि यह खदान पिछले ढ़ाई साल से ऑपरेशनल है। मजदूरों के साथ कई मशीनें भी खदान में दब गई हैं।

बचाव कार्य में सेना की मदद कर रहे लोकल युवा

खदान के अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के अलावा बीएसएफ और असम रायफल के जवानों का भी सहारा लिया है। पिछले 20 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस अभियान में यंग मिजो एसोसिएशन के वॉलंटियर्स भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूरों ने पहाड़ को काफी गहराई तक तोड़ दिया गया था, इससे पहाड़ी उन पर आ गिरी। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि शाम तक सभी रेस्क्यू ऑपरेशन संपन्न हो जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story