TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

मिजोरम के मंत्री का ऐलान, सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपए का इनाम

Mizoram Minister Announcement :मिजोरम मंत्री ने कहा जो माता पिता सबसे ज्यादा बच्चे देंगे उन्हें 1लाख इनाम दिया जाएगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 22 Jun 2021 6:44 AM GMT
सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता - पिता को एक लाख रुपए का इनाम देंगे।
X

मिजोरम खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते (फोटो सोशल मीडिया )

Mizoram Minister Announcement : मिजोरम के एक मंत्री ने एक घोषणा की है जो लोगों को थोड़ा आश्चर्य करेगी। मिजोरम (Mizoram) के मंत्री ने एक एलान (Announcement) किया है कि जो माता - पिता सबसे ज्यादा बच्चे देंगे उन्हें एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। उनके इस कदम का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों (Mizo communities) को जन्संख्या वृद्धि के लिए प्रोत्साहित करना है।

आपको बता दें कि यह घोषणा मिजोरम में ऐसे समय में की गई जब देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण की नीति का समर्थन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मिजोरम के मंत्री ने यह घोषणा फादर्स डे पर की। सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता - पिता को एक लाख रुपए का इनाम देंगे।

उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि ज्यादा बच्चों वाले माता - पिता को एक प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके साथ उन्होंने बताया कि मिलने वाली प्रोत्साहन राशी का भार मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन वाली कंपनी उठाएगी। मंत्री ने कहा है कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है।

आपको बता दें कि मिजोरम में कई जनजातियां रहती हैं। अरूणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का घनत्व सबसे कम है। वहीं मिजोरम के पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में घोषणा की थी उनकी सरकार क्रमिक रूप से दो बच्चों की नीति लागू करेगी।

Shraddha

Shraddha

Next Story