×

Nagaland CM Oath Ceremony: 5वीं बार नागालैंड के सीएम बने नेफ्यू रियो, PM मोदी रहे मौजूद

Nagaland CM Oath Ceremony: नागालैंड में आज नई सरकारों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। नेफ्यू रियो आज नगालैंड के सीएम पद की शपथ ले ली है।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 7 March 2023 8:30 AM GMT (Updated on: 7 March 2023 9:28 AM GMT)
Nagaland CM Oath Ceremony Live Updates (Pic: Social Media)
X

Nagaland CM Oath Ceremony Live Updates (Pic: Social Media)

Nagaland CM Oath Ceremony: नगालैंड में आज यानी मंगलवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। नागालैंड में NDPP सुप्रीमो नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) अपने 5 वें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। 9 विधायकों ने नागालैंड कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ला गणेशन ने नेफ्यू रियो को सीएम पद व विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: CM Oath Ceremony: कोनराड संगमा ने ली सीएम पद की शपथ, यूपी की तर्ज पर बने दो डिप्टी सीएम

नागालैंड में NDPP-BJP की बड़ी जीत

नागालैंड में NDPP-BJP गठबंधन ने हालिया विधानसभा चुनाव में 37 सीटें हासिल कर बहुमत का लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें एनडीपीपी ने 25 और बीजेपी ने 12 सीट हासिल की। वहीं, अन्य की बात करें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 7 सीट, NPF ने 5 और नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और आरपीआई (आठवले) ने दो-दो सीट जीती है। जेडीयू ने एक सीट, जबकि 4 पर निर्दलीय जीते हैं। नागालैंड में 1 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

Live Updates

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story