×

UP News: योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच हुआ जबरदस्त ट्विटर वार, क्या आपने देखा

उत्तर प्रदेश में इस बार के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक दलों के बीच चुनावी संग्राम देखने को मिलेगा..

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Raj
Published on: 9 Sep 2021 5:27 PM GMT (Updated on: 9 Sep 2021 6:22 PM GMT)
Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav file photo taken from social media
X

योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव ( सोर्स-सोशल मीडिया)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इस बार के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक दलों के बीच चुनावी संग्राम देखने को मिलेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। राजनीतिक दलों के बीच एक दूसरे पर हमले तेज हो चुके हैं। आज जब उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने एक ट्विट के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया तो आनन फानन में योगी सरकार की तरफ से इसका तुरन्त इसका जवाब आ गया।





हुआ यूं कि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्विट के माध्यम से दार्शनिक अंदाज में योगी सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने लिखा कि ''महत्वपूर्ण ये नहीं हे कि हमने कैसा जीवन जिया महत्वपूर्ण ये है कि हमारी वजह से लोगों ने कैसा जीवन जिया''। उन्होंने कहा कि ''भाजपा ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। अब तो भाजपाईयों के प्रवचन तक अच्छे नहीं लगते हैं। उनके दिए गए वचन की तो क्या बात करे।''ंये वापस लौटने की तैयारी है।


इस पर आनन फानन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से जवाब आ गया। कहा गया कि ,"हम जीवन में कितने दिन जी रहे हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। हमने कैसा जीवन जिया, यह महत्वपूर्ण है।" सत्ता पक्ष भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच चले इस सवाल जवाब को लोगों ने देखा और ट्विटर बहुत तेजी से ट्रेंड करने लगा।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story