×

UP Elections: Petrol के दामों से तय होगा CM, होंगे योगी आदित्यनाथ पास या अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री! जानिए क्या है लोगों की राय

UP Elections: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने बेहतर काम किया तो वहीं बहुत लोगों का यह भी मानना है कि योगी सरकार बेहतर काम कर रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 30 Aug 2021 6:20 PM GMT
X

Lucknow: उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आता जा रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में राजधानी लखनऊ की जनता आगामी विधानसभा इलेक्शन में किसे यूपी का ताज पहनाएगी। इस पर न्यूजट्रैक की टीम लखनऊ की जनता से जानने निकली।

साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से कई चीजें बदलीं, तो वहीं अब इस बदलाव को जनता कैसे देख रही है और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनता की क्या राय है। यह जानने के लिए न्यूजट्रैक की टीम जनता के बीच पहुंची। जनता का अलग-अलग मत हमें सुनने और देखने को मिले। कुछ लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने बेहतर काम किया तो वही बहुत लोगों का यह भी मानना है कि योगी सरकार बेहतर काम कर रही है।
किसी ने अखिलेश यादव की सरकार के समय के काम की तुलना की तो किसी ने योगी आदित्यनाथ के काम। लेकिन जनता भी शायद असमंजस में है कि आखिर उत्तर प्रदेश की राज गद्दी पर कौन अपना झंडा फहराएगा।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story