एक ऐसा देश जहां लड़कियों की लाश से होती है कुंवारे लड़कों की शादी

Aditya Mishra
Published on: 4 Oct 2018 9:24 AM GMT
एक ऐसा देश जहां लड़कियों की लाश से होती है कुंवारे लड़कों की शादी
X

नई दिल्ली: शादी हर किसी के जीवन का खास दिन होता है। इस पल को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए लोग तरह –तरह के तरीके अपनाते है। कुछ लोग हवा में झूलकर तो कोई पानी के अंदर जाकर शादी रचाने में अपनी शान समझता है।

लेकिन आज चीन के अंदर एक ऐसी जगह भी है जहां पर मां बाप खुद ही अपने बच्चे की शादी को यादगार बनाने के लिए उनकी शादी मृत लड़कियों की लाश से करवाते हैं। ये सब एक परम्परा के नाम पर किया जाता है। तो आइये जानते है इस परम्परा के बारे में:-

चीन के कई पिछड़े इलाकों में इस तरह की अजीबोगरीब शादी का प्रचलन है। इस भयानक शादी में किसी कुंवारी लड़की की लाश को कब्रिस्तान से निकाल कर शादी के मंडप तक लाया जाता है। उसे दुल्हन की तरह सजाया जाता है और फिर किसी कुंवारे लड़के से उसकी शादी करवाई जाती है।

वहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र के बगल में अगर किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो अगले जन्म में लड़का कुंवारा नहीं रहता। ये प्रथा चीन में पिछले 3000 सालों से चल रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार इस तरह की शादी के लिए मृत लड़कियों के शव की कीमत लगाई जाती है। हाल में ही एक मृत लड़की के परिजनों ने इस शादी के लिए लड़के वालों से करीब एक लाख 80 हजार युआन (18 लाख रुपये) लिए थे।

आपको बता दें कि इस प्रथा को चीन की सरकार ने गैरकानूनी घोषित कर दिया है लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी छिपे इस तरह की शादी को बढ़ावा दे रहे हैं।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story