×

Ajab Gajab: इस देश में घर के बाहर लगानी होती है पत्नी की फोटो, जाने अजीबो-गरीब प्रथा के बारे में

Ajab Gajab: इंडोनेशिया (Indonesia) के करीबी देश ब्रुनेई (Brunei) में ऐसी ही प्रथा है। यहां के लोग अपने घरों के बाहर की दीवारों पर अपनी बीवियों के फोटो लगाते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 20 April 2022 7:28 AM GMT
Ajab Gajab: इस देश में घर के बाहर लगानी होती है पत्नी की फोटो, जाने अजीबो-गरीब प्रथा के बारे में
X

Ajab Gajab: दुनियाभर के अलग-अलग देशों में उनके हिसाब से कई अलग-अलग रीति-रिवाज, ढंग और रहन-सहन होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहां पर घर की दीवार पर अपनी पत्नी की फोटो को लगाना बेहद अनिवार्य रिवाज है। ये कोई मजाक नही है, बल्कि सच है। जीं हां ब्रुनेई में रहने वाले हर पति को अपनी पत्नी की फोटो को दीवार पर टांगना होता है।

हैरानी की बात है लेकिन वाकई में इंडोनेशिया (Indonesia) के करीबी देश ब्रुनेई (Brunei) में ऐसी ही प्रथा है। यहां के लोग अपने घरों के बाहर की दीवारों पर अपनी बीवियों के फोटो लगाते हैं। सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि इस देश के राजा तक अपने महल के बाहर अपनी पत्नी की फोटो लगाते हैं। लेकिन सुल्तान की फोटो भी दीवार पर देखने को मिल जाएगी। बता दें, ब्रुनेई में यह रिवाज (Brunei Unique Custom) कई सदियों से होता आ रहा है।

ब्रुनेई के शासन के बारे में बात करें तो यहां आज भी राजतंत्र ही चलता है। यानी यहां राजा का ही शासन कायम है अभी तक। वहीं अंग्रेजों की गुलामी से ब्रुनेई को 1 जनवरी 1984 को आजादी मिली थी। इसके बाद से ब्रुनेई दुनिया के अमीर देशों में गिना जाता है।

इस देश के बारे में ये जानकर हैरानी होगें आप कि इस देश में जितने घर हैं, उससे भी बहुत ज्यादा कारें हैं यहां के लोगों के पास। दरअसल ब्रुनेई में तेल यानी फ्यूल के दाम बहुत कम हैं। यहां लोगों को 'परिवहन कर' भी बिल्कुल न के बराबर देता होता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story