×

अजब पेड़ की गजब कहानी: इंसानों की तरह होती है गुदगुदी, जानिए इसका नाम

इस पेड़ को सहलाने पर गुदगुदी होती है। अगर इस रहस्यमयी पेड़ के तनों को गुदगुदाया जाता है, तो इसकी टहनियां खिलखिलाती हैं और अगर  आप इसे छूएंगे तो ये पेड़ मचलने लगेगा।

Newstrack
Published on: 12 March 2021 6:57 AM GMT
अजब पेड़ की गजब कहानी: इंसानों की तरह होती है गुदगुदी, जानिए इसका नाम
X
अजब पेड़ की गजब कहानी

नई दिल्ली: आपने दुनिया कई ऐसी चीजे सुनी या देखी होगी जिसपर आपको आश्चर्य हुआ होगा। और आप सोचते होंगे कि क्या सच में ऐसा होता है। अब हम जो आपको बताने जा रहे है, उसपर भी आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। जी हां हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इंसानों की तरह गुदगुदी होती है। आइये जानते है कौन सा और कहां स्थित है वह पेड़।

अजब पेड़ की गजब कहानी

आपने बहुत से ऐसे पेड़ो के बारे में सुना होगा जिसमें कुछ न कुछ तो अलग होता है। या फिर उसकी आकृति अलग होगी या कुछ और। लेकिन हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसे अगर आप छुएंगे तो उस पेड़ में हलचल शुरू हो जाती हैं। और सबसे खास बात ये है कि पेड़ किसी अन्य देश में नहीं भारत में ही स्थित हैं। ये पेड़ उत्तराखंड के कालाढूंगी के जंगलों में पाया जाता है।

ये भी देखिये: कृषि कानून:पंजाब में किसानों ने रेल ट्रैक किया खाली, 169 दिन के बाद धरना खत्म

सहलाने में होती गुदगुदी

आपको बता दें कि इस पेड़ को सहलाने पर गुदगुदी होती है। अगर इस रहस्यमयी पेड़ के तनों को गुदगुदाया जाता है, तो इसकी टहनियां खिलखिलाती हैं और अगर आप इसे छूएंगे तो ये पेड़ मचलने लगेगा। यह ऐसे मचलता है जैसे कोई इंसान हो। इस पेड़ की इन अजीबो-गरीब हरकते कोई भी देख सकता है। कालाढूंगी के जंगल में ऐसे दो पेड़ हैं, जिन्हें इस प्रकार की गुदगुदी होती है। एक पेड़ रामनगर के क्यारी जंगल में है यह पेड़ कांपने वाला है।

दो पेड़ों की कहानी

पांच साल पहले कालाढूंगी के इन दो पेड़ों को कार्बेट ग्राम विकास समिति ने पर्यटन से जोड़ा है। जहां आने वाले पर्यटकों को दिखाने के लिए समिति के गाइड घने जंगल में कांपने वाले और गुदगुदी वाले ये पेड़ लेकर जाते हैं। इसे हंसने वाला पेड़ भी कहा जाता है। बता दें कि इस पेड़ का वानस्पतिक नाम रेंडिया डूमिटोरम है। रूबीएसी प्रजाति के यह पेड़ 300 से 1300 मीटर की ऊंचाई पर मिलते हैं। अगर इस रहस्यमयी पेड़ पर कोई अपनी उंगलियां रगड़ता है, तो उसे गुदगुदी होती है। और जब हाथ रगड़ते हैं तो ऐसा लगता है कि पेड़ की शाखाएं हिल रही हैं।

ये भी देखिये: साबरमती आश्रम में पीएम मोदी, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आगाज़

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story