×

Ajab Gajab: जब एक दूल्हे से शादी करने पहुंची दो दुल्हन, टॉस कर किया फैसला

Ajab Gajab: कर्नाटक में एक दूल्हे से दो लड़कियां शादी करने पहुंच गई। दोनों ने दूल्हे से प्यार करने का दावा किया...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 7 Sep 2021 11:08 AM GMT
Karnataka news
X

जब एक दूल्हे से शादी करने पहुंची दो दुल्हन (social media)

Ajab Gajab : कर्नाटक से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे से शादी करने के लिए दो लड़कियां जिद पर अड़ गई हैं। दोनों लड़कियों ने बताया की वह लड़के से बहुत प्यार करती हैं और उससे शादी करना चाहती है, लेकिन दूल्हे ने टॉस के जरिए डिसाइड किया कि उसे किससे शादी करनी है। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक दूल्हे से शादी करने पहुंची दो दुल्हन।

शादी करने पहुंची दो लड़कियां

बताया जा रहा है की दोनों लड़कियां लड़के की प्रेमिका है। दोनों लड़कियों को देखकर लड़का कन्फ्यूज हो गया की वह किससे शादी करे। वहीं, लड़के ने दोनों से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि उसे दोनों ही बहुत प्यारी हैं,लेकिन वह किसी एक से ही शादी कर सकता है। इसके लिए उसने टॉस कर किसी एक से शादी करने का फैसला किया।

दोनों से एक साथ अफेयर चला रहा था लड़का

जानकारी के मुताबिक, लड़का दोनों लड़कियों से एक साथ अफेयर चला रहा था। दोनों इस बात से अनजान थी और दोनों लड़के से शादी करने के सपने भी संजो रही थी। एक दिन दोनों को अपने साथ हो रहे धोखे की जानकारी लगी, जिसके बाद दोनों लड़के से रिश्ता तोड़ने की बजाए उससे शादी करने पहुंच गई। वहां लड़के ने दोनों से प्यार करने का दावा किया।

गांववालों ने लिया यह फैसला

दोनों लड़कियों का कहना है कि वह दोनों लड़के से शादी करना चाहती हैं। अगर उनकी शादी उससे हो जाती है, तो वह दोनों बहनों की तरह रहेंगी, लेकिन गांव वाले इसके खिलाफ थे। गांववालो का कहना था की कोई एक ही लड़की लड़के से शादी कर सकती है। इसके बाद टॉस कर दुल्हन चुनने का फैसला किया गया। इससे पहले गांववेवालों ने तीनों से एक पेपर पर साइन कराया। इस दौरान एक लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद लड़के ने उसे गले लगाकर अपने प्यार का इजहार कर दिया। तब तक यह साफ हो गया था को लड़का किस्से शादी करना चाहता है।

निवेदन: दोस्तों देश दुनिया को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story