×

Ajab Gajab: महिलाएं संचालित करती हैं यह रेलवे स्टेशन, यह है भारत का सबसे अनोखा प्लेस

Ajab Gajab: मध्य रेलवे का माटुंगा रेलवे स्टेशन एक ऐसा अदभुत रेलवे स्टेशन है जिसे पूर्ण रूप से महिला कर्मचारी संचालित करती हैं यानी गार्ड से लेकर पुलिसकर्मी तक और स्टेशन मास्टर से लेकर टीसी तक, सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Deepak Kumar
Published on: 27 March 2022 1:56 PM GMT
Matunga railway station
X

माटुंगा रेलवे स्टेशन। (Social Media) 

Ajab Gajab: भारत के विकास और नित नई बुलंदियों को छूने के पीछे हमेशा से महिलाओं का हाथ रहा है, लेकिन इसके विपरित हमारे देश की महिलाएं आज भी उस इज्जत, सम्मान और मान से वांछित हैं, जो उन्हें यकीनन उन्हें कब का मिल जाना चाहिए था। आज के समय में देश-दुनिया में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं हैं जहां महिलाओं ने अपना लोहा ना मनवाया हो। हम आपको आज ऐसी ही एक अदभुत जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद अभीतक नहीं सुना होगा और इसे सुनकर आप यकीनन भौचक्के रह जाएंगे।

जी हां, भारत में एक ऐसा अदभुत रेलवे स्टेशन है जिसे पूर्ण रूप से महिला कर्मचारी संचालित करती हैं यानी गार्ड से लेकर पुलिसकर्मी तक और स्टेशन मास्टर से लेकर टीसी तक, सभी कर्मचारी महिलाएं हैं और यह रेलवे स्टेशन कोई और नहीं बल्कि हम सबके बीच परिचित मध्य रेलवे (Central Railway Station) का माटुंगा रेलवे स्टेशन (Matunga Railway Station) है।

पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों से संचालित होने के चलते माटुंगा रेलवे स्टेशन को पिंक रेलवे स्टेशन (Pink Railway Station) भी कहा जाता है तथा साथ ही इसी उपलब्धि के चलते इस रेलवे स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड (Limca book of Records) में भी दर्ज है।


2017 से महिलाएं संचालित कर रही माटुंगा रेलवे स्टेशन

आपको बता दें कि माटुंगा रेलवे स्टेशन जुलाई 2017 से स्टेशन के कामों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी का संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा ही किया जा रहा है। इस माटुंगा रेवले स्टेशन पर कुल 41 महिला कर्मी तैनात है, जिसमें 17 महिलाओं को संचालन और वाणिज्यिक विभाग, 6 महिलाएं रेलवे सुरक्षा बल, 8 टिकट चेकिंग, 2 उद्घोषक, 2 सरंक्षण स्टाफ और 5 को रेलवे स्टेशन के अन्य कार्यों हेतु तैनात किया गया है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story