×

अजीबोगरीबः भारी भरकम पत्नी बैठी पति के ऊपर, नशे में लिया पति की जान

विश्व में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। एक ऐसी घटना रूस में घटी है जिससे हर कोई हैरान है।

Network
By NetworkPublished By Shweta
Published on: 20 May 2021 10:33 AM GMT (Updated on: 20 May 2021 12:27 PM GMT)
पति और पत्नी
X

पति और पत्नी (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

अजीबोगरीबः विश्व में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैंं। एक ऐसी घटना रूस (Russia) में घटी है जिससे हर कोई हैरान है। यहां की एक महिला ( woman) ने अपने पति के ऊपर बैठ कर उसे मार दिया। जी हां आप ने सही सुना। यह महिला 101 किलो की है। यह तब हुआ जब महिला शराब के नशे में थी। और अपने पति को चुप कराने के लिए उसके ऊपर बैठ गई।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों पति- पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और यह विवाद धीरें-धीरें इतना बढ़ गया कि पत्नी गुस्से में आकर अपने पति के मुंह पर बैठ गई। रिपोर्ट की माने तो पत्नी का वजन 101 किलो था। और जब महिला अपने पति के ऊपर बैठी तो उसकी सांस बंद हो गई। यह सब घटना उसकी बेटी देख रही थी। अपनी मां का यह विकराल रूप देख बेटी डर गई और दौड़कर अपने पड़ोसी को बुलाकर लाई। जब तक पड़ोसी आते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ समय बाद महिला को एहसास हुआ की सही में उसके पति की मौत हो गई है। जब पड़ोसियों को यह खबर लगी ओ उन लोगों ने महिला के घर में इकट्ठा हो गए।

वही महिला का कहना है कि वह अपने पति को मारना नहीं चाहती थी उसने यह जानबूझ कर नहीं किया है। महिला ने कहा कि उसका पति बहुत बोल रहा था उसको शांत कराने के लिए वह उसके मुंह पर बैठ गई। लेकिन अभी महिला के सच का कुछ पता नहीं चला सका। इस मामला का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

यहां के लोगों के सूचना के बाद ही महिला पर मामला दर्ज हुआ है। जिसमें महिला का कहना है कि वह जानबूझ कर अपने पति का मर्डर नहीं की है। इस अजीबोंगरीब घटना के बाद से वह के लोगों में गम को माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Shweta

Shweta

Next Story