×

बराक ओबामा के एलियंस से जुड़े खुलासे के बाद फिल्ममेकर ने शेयर किया यूएफओ का वीडियो, स्पेशल फोर्स करेगी जांच

लोगों को अनोखी कहानियां और एलियंस से जुड़े तथ्य बहुत पसंद आते हैं। आज भी एलियंस का होना एक रहस्य बना हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 21 May 2021 10:53 AM GMT (Updated on: 21 May 2021 10:53 AM GMT)
एलियन
X

एलियन (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

अजब गजबः लोगों को अनोखी कहानियां और एलियंस से जुड़े तथ्य बहुत पसंद आते हैं। आज भी एलियंस का होना एक रहस्य बना हुआ है। इसी संदर्भ में एक खुलासा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियन और उड़न तश्तरियों को लेकर किया। इसके बाद अब कई स्रोतों से ऐसे खुलासे सामने आ रहे हैं। जिसके चलते एलियन्स की मौजूदगी को लेकर नए दावे किए जाने लगे हैं।

ओबामा के खुलासे के बाद अब एक फिल्ममेकर ने ऐसा वीडियो रिलीज किया है जिसमें एलियंस की रहस्यमयी यूएफओ को देखा जा सकता है। इस वीडियो को जेरेमी कोरबेल नाम के फिल्ममेकर ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- अमेरिकी नौसेना ने गोल आकार के यूएफओ और एडवांस ट्रांस मीडियम वाहन की तस्वीरें लिया है और वीडियो बनाया है।

इसकी कुछ तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। इसका कोई मलबा नहीं दिखा है।इस वीडियो में देखा गया है कि यह रहस्यमयी यूएफओ थोड़े समय के लिए उड़ता हुआ नजर आता है और फिर समंदर में गायब हो जाता है। इस वीडियो को सैनडिएगो के कॉम्बेट इंफॉर्मेशन सेंटर के पास बनाया गया था। इस वीडियो को अमेरिकी नौसेना ने साल 2019 में कैमरे में कैद किया था। हालांकि यह वीडियो जेरेमी के शेयर करने के बाद से काफी वायरल हो रहा है।

उड़न तश्तरी फाइल (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ट्विटर पर देखा है।उन्होंने लिखा कि हमें नहीं पता है कि इस संदर्भ में अमेरिकी नौसेना का क्या कहना है लेकिन हम पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि यह घटना एक रहस्यमयी घटना थी और इस मामले को गंभीरता के साथ जांच किए जाने की आवश्यकता है।

इस मामले में अमेरिकी एस्ट्रोफिजिसिस्ट और साइंस कमेंटेटर नील टायसन ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में यूएफओ का मतलब बताया है। जिसके अनुसार कोई रहस्यमयी चीज जिसकी पुष्टि ना हुई हो उसे यूएफओ कहते हैं।

उड़न तश्तरी (फोटोःसोशल मीडिया)

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने सुनिश्चित किया है कि इस वीडियो को एक नौसैनिक ने ही बनाया है। इस तस्वीर की जांच अब पेंटागन सिक्योरिटी की एक स्पेशल फोर्स करेगी। इस फोर्स का गठन पिछले साल ही किया गया है।यह फोर्स खासतौर पर रहस्यमयी यूएफओ की जांच के लिए तैयार किया गया है।

Shweta

Shweta

Next Story