TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

दुल्हन ने दिया चैलेंज: लहंगा पहन कर की इतनी टफ एक्सरसाइज, देखें ये Video

Bride Pushups Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 12 March 2022 2:39 AM GMT
Bride doing pushups
X

दुल्हन ने किया लहंगा पहन कर की इतनी टफ एक्सरसाइज (Instagram)

Bride Pushups Video: शादी को लेकर आपने दुल्हन से संबंधित कई विडियोज देखे होंगे, जिसमें दुल्हन डांस करती हुई या हंसी मजाक करती हुई नजर आई होगी। क्या आपने कभी दुल्हन को भारी भरकम लहंगा पहनकर टफ एक्सरसाइज करते हुए देखा है ? यकीनन आपने नहीं देखा होगा, तो आइए आज हम आपको दिखाते हैं दुल्हन का एक्सरसाइज करते हुए एक शानदार वीडियो, जिसे देख आप भी कहेंगे वाउ.

वीडियो में क्या है

सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो मैं आप देख सकते हैं कि ये दुल्हन इतने भारी भरकम लहंगे के साथ पुशअप करती है। दुल्हन ने इतने भारी लहंगे के साथ भारी ज्वैलरी भी पहनी हुई है। ऐसे में ये एक्सरसाइज करना कितना टफ होगा इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल होगा।

खूब देखा जा रहा वीडियो

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसे #bridallehngadesignweeding नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो पर अब तक 4 लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि 73 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर कमेंट्स भी आ रहे हैं। आपको ये वीडियो कैसा लगा कॉमेंट कर बताए।

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

इस वीडियो पर काफी कॉमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दुल्हन ने पूरी महफिल लूट, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा फिटनेस को लेकर ध्यान देती दुल्हन। अन्य यूजर ने लिखा दुल्हन का ऐसा रूप देख मन खुश हो गया।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story