×

अपनी शादी में दुल्हन ने पहना गोलगप्पे का हार और क्राउन, जाने क्या है वजह

भारत में शायद ही ऐसा कोई हो जिसे गोलगप्पे न पसंद हो। पूरे देश में गोलगप्पे (Golgappe) को पसंद करने वाले लोग इसके चटखारे लेते दिख जाएंगे।

Anshul Thakur
Report Anshul ThakurPublished By Shweta
Published on: 9 July 2021 8:54 AM GMT (Updated on: 9 July 2021 8:54 AM GMT)
गोलगप्पे का हार पहने हुए दुल्हन
X

 गोलगप्पे का हार पहने हुए दुल्हन ( डिजाइन फोटो) 

भारत में शायद ही ऐसा कोई हो जिसे गोलगप्पे न पसंद हो। पूरे देश में गोलगप्पे (Golgappe) को पसंद करने वाले लोग इसके चटखारे लेते दिख जाएंगे। कोरोना काल में भी इन लोगों ने गोलगप्पा को सबसे ज्यादा मिस किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी गोलगप्पे से बनी ज्वेलरी पहनने के बारे में विचार किया है। जी हां, हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने अपने ही शादी में गोलगप्पा से बना हार और क्राउन पहना है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, एक दक्षिण भारतीय शादी के एक वीडियो में दुल्हन गोलगप्पे का हार और ताज पहने नजर आ रही है। यह वीडियो को दुल्हन का मेकअप करने वाले एक ग्रुप @arthibalajimakeoverstyles ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते ही यह वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो में दुल्हन बैठी हुई नज़र आ रही है और उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा है। दुल्हन वीडियो में गोलगप्पे की माला पहने हुई थी। इसी बीच किसी ने दुल्हन के सिर पर गोलगप्पे से ही बना हुआ क्राउन भी सजा दिया और वह हंसने लगी। यही नहीं दुल्हन के सामने की सजावट भी गोलगप्पे से की गई है।

दरअसल यह दुल्हन गोलगप्पे की दीवानी है। वायरल पोस्ट में गोलगप्पों की दीवानी दुल्हन का नाम अक्षया और दूल्हे का नाम अभिषेक बताया गया है। गोलगप्पे की दीवानी इस लड़की के वीडियो को देखकर लोगों कि हंसी नहीं रुक रही है। यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है, लोग इस वीडियो पर अपने कमेंट भी कर रहे हैं और गोलगप्पे के बारे में अपनी पसंद और नापसंद भी बता रहे हैं। जरा सोचिए वह मंजर जब आप किसी की शादी में गए हो और दूल्हा या दुल्हन आपके पसंदीदा खाने से सजी हो।

Shweta

Shweta

Next Story