×

Ajab-Gajab: जानिए उस जीव के बारे में जिसने अंतरिक्ष पर प्रेग्नेंट होकर 33 बच्चों को दे दिया था जन्म

Ajab-Gajab: अंतरिक्ष की दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी हुई है। ऐसे में आज से कुछ साल पहले स्पेस में एक ऐसा जीव भेजा गया जो वहां प्रेग्नेंट हुआ और उसे 33 बच्चों को जन्म भी दिया।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Dec 2023 5:19 AM GMT
Ajab-Gajab
X

Ajab-Gajab (Image Credit-Social Media)

Ajab-Gajab: अंतरिक्ष में कई ऐसे रहस्य हैं जिनका पता आज भी वैज्ञानिक नहीं लगा पाए हैं और इसपर शोध किये जाते रहे हैं। ऐसा ही एक विषय है अंतरिक्ष पर एलियनस का सच। क्या वाकई में एलियंस होते हैं या नहीं इसके बारे में तो हम सटीक तौर पर कुछ नहीं कह सकते लेकिन आपको एक ऐसे जीव के बारे में ज़रूर बता सकते हैं जो अंतरिक्ष में पहुँचकर प्रेग्नेंट हो गया और उसने एक दो नहीं बल्कि 33 बच्चों को जन्म भी दिया था। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अंतरिक्ष पर प्रेग्नेंट हुआ था ये जीव

एक विदेशी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के एक कॉकरोच ने अंतरिक्ष पर जाकर 33 बच्चों को जन्म दिया था। इतना ही नहीं वो दुनिया का एक मात्र ऐसा जीव है वो स्पेस में प्रेग्नेंट हुआ और उसने वहां बच्चों को जन्म भी दिया। आइये आपको इसके बारे में और बता देते हैं। दरअसल ये बात साल 2007 की है। जब इस कॉकरोच जिसका नाम नाडेज्डा (Nadezhda) था जिसे एक शोध के विषय के रूप में अंतरिक्ष में भेजा गया था। 14-26 सितंबर, 2007 में नाडेज्डा को अन्य कॉकरोच के साथ रॉसकॉसमॉस फोटॉन एम बायो सैटलाइट के जरिए स्पेस में भेजा गया था। जहाँ उसने बच्चे कंसीव किए और 12 दिन की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वो धरती पर वापस आ गयी।

शारीरिक बदलाव

आपको बता दें कि नाडेज्डा का अर्थ होता है होप यानी उम्मीद। साथ ही इसे इस उम्मीद के साथ अंतरिक्ष पर भेजा गया था कि इससे वैज्ञानिकों को कई जानकारियां भी हासिल होंगीं। अंतरिक्ष से लौटने पर इस कॉकरोच ने 33 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। लेकिन इस बीच एक अलग चीज़ भी हुई जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने नहीं सोचा था। सबको ये देखकर काफी हैरानी हुई कि ये सभी 33 बच्चे सामान्य रूप से खा-पी रहे थे। वहीँ उनमें शारीरिक रूप से काफी बदलाव आये। जब कोई कॉकरोच धरती पर पैदा होता है तो वो एक पार्दर्शी खोल के साथ आता है और जैसे उनकी उम्र बढ़ती है ये खोल गहरा और भूरे रंग का हो जाता है,इसके बाद वो धरती पर दिखने वाले कॉकरोच की तरह ही हो जाता है लेकिन वहीँ स्पेस में पैदा हुए कॉकरोच के ऊपर का खोल तेजी से काला होता जा रहा था।

वजह कर देगी आपको हैरान

उनमे हो रहा तेज़ी के साथ बदलाव हर किसी को सोच में डाल रहा था ऐसे में वैज्ञानिकों ने शोध शुरू किया। इसके बाद कई चीज़ें निकल कर सामने आईं लेकिन जो अहम् वजह थी वो थी ग्रैविटी। जी हाँ दरअसल सारा बदलाव ग्रैविटी के कारण आ रहा था। जिसकी वजह से ये सारा बदलाव उनके अंदर देखने को मिला। वहीँ नाडेज्डा के जब एक बच्चे ने अन्य बच्चों को जन्म दिया तो वे सभी सामान्य थे। जैसा कि धरती पर जन्म लेने वाले अन्य कॉकरोच होते हैं। लेकिन ग्रैविटी की वजह से होने वाला ये बदलाव वैज्ञानिकों को हैरान कर गया।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story