×

अजब-गजब: इस देश में शौख से खाते हैं सांप से बनी डिश, बताई ये वजह

Manali Rastogi
Published on: 13 Sep 2018 5:48 AM GMT
अजब-गजब: इस देश में शौख से खाते हैं सांप से बनी डिश, बताई ये वजह
X

लखनऊ: दुनियाभर में ऐंसे बहुत से लोग हैं जो खाने में सभी चीजों को पसंद करते हैं। चाहे वो शाकाहारी हो या फिर मांसाहारी हर तरह की चीजों को खाना पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं मांसाहारी लोगों की जो खाने मांस, मछली खाना पसंद करते हैं और साथ ही तरह- तरह के जानवरों के मांस को खाना पसंद करते हैं। बता दें, दुनिया में कई ऐसी भी अजीबों ग़रीब जगह हैं जहा के लोग खाने में ज्यादतर जहरीली चीजों, जानवरों को पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: महिला की जुबान पर उगे बाल, इस गंभीर बीमारी का हुई शिकार

जहरीली चीजों की बात करें सांप के नाम से सभी को डर लगता हैं और अचानक कहीं सांप दिख जाये तो उससें बचते हुए दूर भाग जातें हैं। लेकिन बता दें, एक ऐसा देश जहां लोग अपने खाने में स्नेक डिश को खाना ज्यादा पसंद करते हैं हम बात कर रहे हैं वियतनाम देश की जहां के उत्तरी पश्चिम इलाके में लोग सांप से बने व्यंजन को खाना पसंद करते हैं।

यहां के लोगों का कहना हैं जहां सांप का एक हिस्सा इंसान की जान लेता है तो वहीं बाकी का हिस्सा किसी दवा से कम नहीं है। और सांप से बने व्यंजन खाने से उनका पाचन क्रिया दुरुस्त रहता है और उन्हें दवाइयां नहीं खानी पड़ती। और बीमारियां भी बहुत कम होती हैं। बता दें, सांप के व्यंजन खाने से बुखार में आराम मिलता है और शरीर को ठंडा रखने का काम करता है यानी शरीर का तापमान अगर बढ़ गया है तो उसे कम करने में मदद करता है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story