×

OMG! 51 वर्षों से पहाड़ों पर बिना किसी तकनीकी इस तरह जिंदगी जी रहा है शख्स, जाने वजह

Italy Unknown Facts: ये व्यक्ति इटली के है जिसका नाम फेब्रीजियो कार्डिनाली है और इनकी उम्र 72 साल है। Fabrizio Cardinali लगभग 51 साल से पहाड़ों में रह रहे हैं। वे बिजली या गैस का इस्तेमाल नहीं करते हैं

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 19 Feb 2023 8:44 AM GMT
Unknown Facts
X

Unknown Facts(photo-social media)

Italy Unknown Facts: इस जनरेशन में कोई व्यकति टेक्नोलॉजी के बिना नहीं रहे सकता है, क्योंकि आज कल मोबाइल फ़ोन बिजली और गैस आदि ये सब हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है। खासकर स्मार्टफोन जिसके बिना इंसान को उसकी जिंदगी अधूरी लगने लगती है। ये एक बेसिक नीड बन चूका है, परन्तु कुछ ऐसे बात सामने आई जिसे जानकर किसी भी व्यक्ति के होश उड़ जाए। दरअसल एक शख्स 51 वर्षों से बिजली, मोबाइल, इंटरनेट और गैस जैसी जरूरी चीजों के बिना पहाड़ों में रह रहा है। इस बात पर यकीन करना मुश्किल है, परन्तु ये सत्य है। चलिए जानते हैं आखिर वह ऐसे क्यों रहता है।

अकेले नहीं दो और लोग रहते हैं साथ, लोगों को दी अपनी सलाह

ये व्यक्ति इटली के है जिसका नाम फेब्रीजियो कार्डिनाली है और इनकी उम्र 72 साल है। Fabrizio Cardinali लगभग 51 साल से पहाड़ों में रह रहे हैं। वे बिजली या गैस का इस्तेमाल नहीं करते हैं, परन्तु आपको जानकर हैरानी होगी वह तब भी खुश है। फेब्रीजियो कार्डिनाली दिखने में कार्ल मार्क्स, कवि वॉल्ट व्हिटमैन और सांता क्लॉज़ की तरह दिखते हैं। ऐसा करना उनके लिए भी आसान नहीं था परन्तु जब वह पहाड़ों में रहने लगे तो उन्हें इसकी आदत हो गई, लगभग आधी सदी से फैब्रीज़ियो कार्डिनली ने बिजली या गैस का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं किया है।

फेब्रीजियो कार्डिनाली पहले अकेले ही रहा करते थे, परन्तु अब 2 और लोग उनके सात रहे हैं। जिसमें से एक है 5 साल की एनीस और दूसरी साथी 46 वर्षीय एंड्रिया है। ये लोग समय-समय पर अपने परिवार के पास भी जाते हैं, फैब्रीज़ियो कार्डिनाली का कहना है कि ऐसी जिंदगी इंसान को और भी ज्यादा मजबूत बनाती है। उन्होंने ये भी कहा सबको कम से कम फ़ोन का इस्तेमाल करना चाहिए, वह कभी-कभार अपने दोस्तों से मिलते हैं। खुद ही सब्जियां या फल उगाते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story