×

फॉरएवर यंग दादी: नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा, बच्चे भी इनसे दिखते हैं बड़े

लॉस एंजेलिस की इस महिला को देखा कर कोई ये अंदाजा नहीं लगा सकता कि इनकी असली उम्र क्या है। आप भी देख कर धोखा खा सकते हैं।

Monika
Published on: 19 Jan 2021 2:12 PM GMT
फॉरएवर यंग दादी: नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा, बच्चे भी इनसे दिखते हैं बड़े
X
फॉरएवर यंग दादी: नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा, इनके बच्चे भी दिखते है इनसे बड़े

लॉस एंजेलिस की इस महिला को देखा कर कोई ये अंदाजा नहीं लगा सकता कि इनकी असली उम्र क्या है। आप भी देख कर धोखा खा सकते हैं। लेस्ली कार्लटन दिखने में 30-40 साल से ज्यादा की महिला नहीं लगेंगी। लेकिन असलियत जान आपके होश उद्द जायेंगे।

फॉरएवर यंग दादी

बता दें, दिखने में फिट, सेक्सी बॉडी से कोई भी धोखा खा सकता है , लेकिन लेस्ली कार्लटन 44 वर्षीय बच्चे की मां है। और उनकी उम्र करीब 62 साल है। लेस्ली बताती है कि कई बार लोग उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते, जब वो उन्हें सच्चाई बताती है तो सभी हैरान हो जाते हैं। ध्यान से देखने के बावजूद इनके असल उम्र का पता लगाना मुश्किल है।

17 साल में हुई शादी

लेस्ली ने आगे बताया कि वह अपना ज़्यादातर समय बाली, इंडोनेशिया और लॉस एंजेलिस में अपने बच्चों के साथ घर पर ही बिताती हैं।हालाँकि, जब वो 17 साल की थी तब उन्होंने बड़े बेटे को जन्म दिया था। जिसके 2 साल बाद दूसरा बेटा हुआ। उस वक़्त वह सबसे छोटी युवा माताओं में से एक थी।

लेस्ली ने बताया कि उनकी 16 साल की उम्र में ही शादी हो गईं थी तब वह हाई स्कूल में सबसे छोटी युवा माताओं में से एक थी। और इसी दौरान ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी। आज उनके दोनों बच्चे 40 साल के हो चुके है और वे खुद भी पिता बन चुके हैं। जब भी वो अपने बेटों के साथ बहार निकलती है तो लोग उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी समझ लेते हैं।

बच्चों के लिए मिसाल

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा भी हुआ कि वह कई बार उनके बाके उनसे भी बड़े दिखते है। लेस्ली को इस बात का गर्व है कि वह एक युवा मां दिखती है। साथ ही वह अपने बेटों की बेटियों के लिए एक स्ट्रॉन्ग दादी है।

लेस्ली अपने जीवन का खुलासा करते हुए बताती है कि मेरी किशोरावस्था यानी 20 के दशक में मैंने कभी कोई काम नहीं किया या खेलकूद में हिस्सा नहीं लिया। मैंने सिर्फ यही देखा कि मैंने क्या खाया और सौभाग्य से मैं उस वजह से पतली रही। 30 साल की उम्र में खेलना शुरू किया।स्कीइंग शुरू कर दी। कराटे में ब्लैक बेल्ट भी बन गई। साथ ही वेटलिफ्टिंग भी शुरू कर।

ये भी पढ़ें :खतरनाक घर में रहना: शरीर में हो रही ये समस्या, जानें एक्सपर्ट की सलाह

यंग रहने का राज़

अपने यंग रहने का राज़ खोलते हुए लेस्ली ने बताया कि वह भरपूर भोजन करती है साथ ही अच्छी नींद लेती हैं। तला हुआ भोजन, आटा और चीनी का सेवन सीमित रखने की सलाह दी।

एक किशोरी के रूप में उन्होंने अपना पहला मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट मेकअप ब्रांड मैक्स फैक्टर के लिए किया था और वह आज भी उस उद्योग में काम कर रही हैं। उन्होंने 2021 स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमिंग सूट प्रतियोगिता जीतने की उम्मीद जताई है जिससे कि वह कवर पर अब तक के सबसे पुराने मॉडलों में से एक बन सकें।

ये भी पढ़ें: लड़कों की डिमांड: गंदा है और करोड़ों धंधा है ये, बढ़ा जिस्मफरोशी का कारोबार

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story