×

OMG:यहां खाली पड़े है 80 लाख घर, फ्री में भी नहीं ले रहे इसे लोग

suman
Published on: 14 Dec 2018 9:48 AM GMT
OMG:यहां खाली पड़े है 80 लाख घर, फ्री में भी नहीं ले रहे इसे लोग
X

जयपुर : जापान में खाली पड़े घरो की संख्या बढ़ती जा रही है।ऐसे घरों के मालिक अपनी संपत्ति फ्री में देना चाहते हैं लेकिन लोग लेना नहीं चाहते है।अपने घर से दूर कहीं किराए के घर में रहते हैं और हर महीने किराया देकर तंग आ चुके हैं।और घर खरीदने में आर्थिक परेशानियां आ रही हैं? हम इस बात से दुखी रहते हैं कि दोस्त प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहे हैं? हम आपको बता देना चाहते हैं कि अगर आप जापान में रहना शुरु कर दें तो घर संबंधी आपकी समस्याएं आसानी से हल हो सकती हैं।

एक रिपोर्ट्स के अनुसार जापान में लगभग 80 लाख घर खाली पड़े हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में घर शहर के बाहरी इलाके में मौजूद हैं। खाली पड़े हुए इन घरों को ऑनलाइन डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। लिस्ट में हजारों खाली पड़े हुए ऐसे घर शामिल हैं जो अच्छी हालत में हैं और लगभग फ्री दिए जा रहे हैं।

ईशा अंबानी की शादी में दिखा दीपिका पादुकोण का RK टैटू, वीडियो वायरल

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक जापान में तेजी से बूढ़ी होती आबादी इन खाली घरों के पीछे का प्रमुख कारण है। लोग तेजी से सेवानिवृत्ति घरों में जा रहे हैं और वहीं दम तोड़ रहे हैं। नतीजतन उनके घर खाली पड़े हुए हैं और खाली हुए इन घरों को भरने के लिए पर्याप्त संख्या में लोग मौजूद नहीं हैं। जापान में हर 4 में से 1 आदमी की उम्र 65 साल या इससे ज्यादा है। यहां जन्म की अपेक्षा मृत्यु दर काफी ज्यादा है। आने वाले सालों में यह स्थिति और ज्यादा बिगड़ने की संभावना है। अंधविश्वास भी खाली पड़े इन घरों के पीछे बड़ी वजह है। जापान में सुसाइड या हत्या का शिकार हुए लोगों की संपत्ति लेना अशुभ माना जाता है।

suman

suman

Next Story