अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती हैं ये लड़कियां, अपने ही पिता से करती हैं शादी!

Manali Rastogi
Published on: 4 July 2018 7:59 AM GMT
अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती हैं ये लड़कियां, अपने ही पिता से करती हैं शादी!
X

लखनऊ: दुनियाभर में शादी को लेकर कई रस्मे और परंपराएं प्रचलित हैं। जहां शादी के बाद लड़की की बिदाई की जाती हैं और वो बड़े ही इज्जत के साथ अपने ससुराल जाती हैं तो वहीं कई ऐसी भी जगहें हैं, जहां शादी को लेकर अजीबोगरीब रस्में भी होती हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: OMG:टॉयलेट में फ्लैश न करना इस देश में है अपराध, देना पड़ता 10 हजार जुर्माना

जैसा की आप जानते हैं कि पिता और बेटी का रिश्ता बड़ा ही प्यारा रिश्ता होता हैं। पिता अपनी बेटी की शादी के लिए कितने सपने संजो के रखता हैं। उसकी शादी के लिए कितनी मेहनत करता हैं ताकि बेटी की शादी में कोई कमी न हो। वहीं, आज हम आपको पिता-बेटी से जुड़ी एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे।

बता दें, बांग्लादेश में एक ऐसा गांव है जहां मंडी जनजाति की लड़कियां अपने ही पिता से शादी करती हैं। वो बचपन से पिता से शादी करने के सपने देखती हैं क्योंकि इस जाति में लड़कियों को अपने पिता से शादी करने की एक परंपरा है जो सदियों से चली आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: अजीब थी प्राचीन काल में भी परंपराएं, जानेंगे तो चक्करा जाएगा सर

इसी जनजाति की एक ओरोला नाम की लड़की का कहना हैं, जब वो बहुत छोटी थी तभी उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी। तब उसकी मां की दूसरी शादी हो गई थी। तब से वह अपने दूसरे पिता को अपने पति के रुप में देखने लगी थी।

वहीं, अगर किसी महिला के पति की कम उम्र में मृत्यु हो जाती है, तो उस महिला को अपने पति के परिवार के किसी भी आदमी से शादी करनी पड़ती हैं। माना जाता है कि कम-उम्र का पति नई पत्नी और उसकी बेटी दोनों की सुरक्षा कर सकता है।

वहीं इस समय ओरोला के अपने पिता से तीन बच्चे हैं और उसकी मां को दो बच्चे हैं। भारत और बांग्लादेश में मंडी जनजाति के करीब बीस लाख लोग रहते हैं। इस समुदाय के लोगों को गारो के नाम से भी जाना जाता है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story