×

Ajab Gajab News: 2050 आने तक दुनिया के यह ग्लेशियर हो जाएंगे गायब, जाने इसकी डरावनी रिपोर्ट

Ajab Gajab News: जलवायु परिवर्तन की वजह से 50 विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर साल 2050 तक पिघल सकते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 11 Nov 2022 1:43 AM GMT
Glaciers Unknown Fact
X

Glaciers Unknown Fact(photo-social video)

Ajab Gajab News: ग्लेशियर को लेकर हमेशा डरावनी रिपोर्ट सामने आती है। यूनेस्को ने एक रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने बताया है। कि 2050 आने तक कई ग्लेशियर पिघल जाएंगे, 2050 में पिघलने वाले ग्लेशियर की लिस्ट में येलोस्टोन और किलिमंजारो नेशनल पार्क समेत कई विश्व धरोहर स्थलों के ग्लेशियर शामिल हैं। इसको लेकर चेतावनी भी दी गई है और ग्लेशियर को पिघलने से बचाने के लिए जल्दी कार्य शुरू करने की अपील भी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन की वजह से 50 विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर साल 2050 तक पिघल सकते हैं। अगर तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ता है तो ग्लेशियर को पिघलने से बचाया जा सकता है।

तापमान में तेज गर्मी बढ़ने के कारण पिघल सकते हैं ग्लेशियर, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की तरफ से रोकने के लिए कार्य शुरू करने की अपील

ग्लेशियर कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन की वजह से साल 2000 से तेजी से पिघल रहे हैं। इसकी वजह तापमान में तेज गर्मी बढ़ रही है। अभी हाल ही में यह संभावना है कि 2050 आने तक लगभग बहुत सारे ग्लेशियर पिघल जाएंगे, जो कि एक बहुत बड़ा खतरा है। 1978 से इस लिस्ट को लेकर काम भी शुरू किया गया था। इस लिस्ट में ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और ब्राजील में सेंट्रल अमेज़न कंजर्वेशन कॉम्प्लेक्स जैसे प्रसिद्ध शामिल है। अन्य दुनिया के सबसे जाने वाले योसेमाइट और येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान जैसे ग्लेशियर भी इस में शामिल है।

इटली के डोलोमाइट्स, अफ्रीका में अंतिम शेष, किलिमंजारो नेशनल पार्क और माउंट केन्या, पाइरेनीज मोंट पेर्डु जैसी जगह पर ग्लेशियर पिघलने के 99 % चांस है। इस रिपोर्ट को कुछ ही दिन पहले जारी किया गया था। इस रिपोर्ट के बाद अब टूरिज्म इंडस्ट्री के सामने बड़ा चैलेंज है। इस लिस्ट में किलिमंजारो नेशनल पार्क और माउंट केन्या भी शामिल हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story