×

Gympie Gympie Plant: दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा जो लोगों को कर देता है आत्महत्या के लिए मजबूर, जाने इसका रहस्य

Gympie Gympie Plant: इस पौधे को उगाने वाले व्यक्ति का नाम डेनिएल एमलिन-जोन्स है। उन्होंने कहा कि वह जिम्पाई-जिम्पाई को 'बेहद सावधानीपूर्वक' तरीके से उगा रहे हैं। वह इस काम में बिलकुल भी लापरवाई नहीं करते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 21 Nov 2022 12:58 AM GMT
Gympie Gympie Plant
X

Gympie Gympie Plant(photo-social media)

Gympie Gympie Plant: इस खतरनाक पौधे को जिम्पाई-जिम्पाई कहा जाता है। यह पौधा दिखने में बिलकुल भी खतरनाक नहीं लगता है। यह भी साधारण पौधे जैसा ही दीखता है। लेकिन अगर कोई भी इस पौधे को गलती से छू ले तो इसका डंक, आग से जलने और बिजली के करंट जितना तड़पा ता है। यह पौधा लोगों को तड़पा कर उन्हें खुद ख़ुशी करने के लिए मजबूर कर देता है। इसलिए इसे सुसाइड प्लांट भी कहा जाता है। आपको बता दें कि इंतना खतरनाक होने के बावजूद भी ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने इस पौधे को अपने घर में उगाया हुआ है। उसने इस पौधे को पिंजरे में बंद करके उगाया है और उसके आगे खतरे का निशान बनाया हुआ है।

दर्द से पागल हो कर व्यक्ति खुद को मारी गोली, कुछ अलग करने के लिए घर में उगाया यह खतरनाक पौधा

इस पौधे को उगाने वाले व्यक्ति का नाम डेनिएल एमलिन-जोन्स है। उन्होंने कहा कि वह जिम्पाई-जिम्पाई को 'बेहद सावधानीपूर्वक' तरीके से उगा रहे हैं। वह इस काम में बिलकुल भी लापरवाई नहीं करते हैं। डेनिएल ने बताया कि वह अपने पहले वाले पौधों से बहुत ज्यादा बोर हो चुके थे, इसलिए उन्होंने इस खतनाक पौधे को उगाने का फैसला किया, मैंने इन्हें वसंत के मौसम में लगाया था। यह पौधा किसी व्यक्ति के छूने पर उसे एक साल तक परेशान करता है। जिम्पाई-जिम्पाई को हर कोई नहीं उगा सकता है। क्योंकि इसका एक डंक व्यक्ति की जान ले सकता है।

एक व्यक्ति ने गलती से इस पौधे को छू लिया था, जिसके बाद उसके साथ बहुत बुरा हुआ और वह यह तड़प सह नहीं पाया, फिर उसने अपने आप को गोली मार ली क्योंकि उसने पौधे का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर के रूप में किया था। ऑक्सफोर्ड टीचर डेनिएल भी इसके खतरे का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस पौधे से जितना दूर रहे उतना अच्छा है। क्योंकि इसके बाद आपका जिन्दा रहना मुश्किल हो सकता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story