×

मुर्गी ने अंडा नहीं सीधे चूजे को दिया जन्म, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, “अपने पूरे जीवन में उन्होंने ऐसी घटना कभी नहीं सुनी और देखी थी। संभवत: मुर्गी के प्रजनन तंत्र में एक अंडा विकसित हो गया होगा, जिससे अंडे के बाहर आने की बजाय चूजा पैदा हुआ हो।”

Chitra Singh
Published on: 17 Feb 2021 12:35 PM GMT
मुर्गी ने अंडा नहीं सीधे चूजे को दिया जन्म, वैज्ञानिक भी हैं हैरान
X
मुर्गी ने अंडा नहीं सीधे चूजे को दिया जन्म, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

नई दिल्ली: क्या आपने कभी मुर्गी को सीधे चूजे पैदा करते हुए सुना है? जी हां, ये कोई कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है। बता दें कि ओड़िशा के गांव में मुर्गी ने अंडे के बजाय सीधे चूजे को जन्म दिया है। इस घटना को सुन न केवल स्थानीय लोग हैरत में है बल्कि वैज्ञानिक भी हैरान हो गए है।

कहां का है मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ओड़िशा के नुआपाड़ा के इच्छापुर गांव का है, जहां अंबिका माझी नाम के निवासी की मुर्गी ने अंडा न देकर सीधे चूजे को जन्म दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मुर्गी ने पहले 9 अंडे दिए, फिर कुछ समय बाद उसने एक चूजे को जन्म दिया। इस घटना को सुन अंबिका के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें... ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को सुनते BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, देखें तस्वीरें

हैरत में पड़ा मुर्गी का मालिक

जानकारी के मुताबिक, 9 अंडे देने के मुर्गी दूसरी जगह जाकर बैठ गई। जब थोड़ी देर बाद मुर्गी का मालिक मुर्गी के पास आया, तो देखा कि मुर्गी ने एक चूजे को जन्म दिया है। मालिक पहले आस-पास अपना नजर फिराता है कि कहीं कोई अंडा तो नहीं फूटा हुआ तो नहीं है, लेकिन उसे ऐसा कुछ भा दिखाई नहीं देता है। ऐसा घटना देख मुर्गी का मालिक हैरत में पड़ गया। बता दें कि जो चूजा जन्म लिया था, वो कुछ मिनट के बाद मर गया वहीं मुर्गी को पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।

Chick

पशु चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी

इस मामले पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, “अपने पूरे जीवन में उन्होंने ऐसी घटना कभी नहीं सुनी और देखी थी। संभवत: मुर्गी के प्रजनन तंत्र में एक अंडा विकसित हो गया होगा, जिससे अंडे के बाहर आने की बजाय चूजा पैदा हुआ हो।”

यह भी पढ़ें... रविकिशन ने भाषण में कहा कुछ ऐसा, हंसते-हंसते CM योगी ने पकड़ लिया माथा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story