×

हिटलर की ये प्रेमिका बनी मौतः शादी के 24 घंटे में हुआ ऐसा दंग रह गई दुनिया

लेकिन अंत में वह समय आया जब दोनों ने 29 अप्रैल, 1945 को शादी कर ली। लेकिन ये शादी सिर्फ एक दिन ही चली। इसके पीछे क्या वजह थी ये आज तक रहस्य है। क्योंकि शादी के अगले ही दिन तानाशाह हिटलर और उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने 30 अप्रैल, 1945 को खुदकुशी कर जान दे दी।

राम केवी
Published on: 30 April 2020 9:40 AM GMT
हिटलर की ये प्रेमिका बनी मौतः शादी के 24 घंटे में हुआ ऐसा दंग रह गई दुनिया
X

दुनिया के सबसे क्रूर और बेरहम तानाशाह के इस राज को कम ही लोग जानते हैं कि उसे एक लड़की से प्यार हुआ था... और ये प्यार अपने अंजाम तक भी पहुंचा था दोनो की शादी भी हुई थी लेकिन ये शादी सिर्फ एक दिन रही और आज के ही दिन दोनो मौत को गले लगाकर चिरनिद्रा में सो गए। आइए जानते हैं कौन थी वह लड़की जिसने क्रूर तानाशाह के दिल को मोम की तरह पिघला दिया...

कहते हैं हिटलर का पहला प्यार एक यहूदी लड़की थी। मगर प्यार का इजहार करने में ये क्रूर तानाशाह बहुत अधिक कायर था, लेकिन प्यार का इजहार करने के लिए जिस हिम्मत की जरूरत होती है वह हिटलर में नहीं थी लिहाजा वह उस लड़की से अपने प्यार का इजहार ही नहीं कर सका।

ये यहूदी लड़की इवा ब्राउन थी जो हिटलर के जीवन में बहार बनकर आई। इवा ने उस हिटलर का दिल जीत लिया जिस हिटलर ने होलोकास्ट यानी इतिहास का सबसे बड़ा नरसंहार किया। 60 लाख यहूदियों को मौत की नींद सुला दिया जिसमें 15 लाख बच्चे थे।

पहली नजर का प्यार

खैर इवा और हिटलर की पहली मुलाकात म्यूनिख में हुई। ये प्यार इस भारतीय गीत की तरह था जिसके बोल हैं न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। खैर उस वक्त हिटलर 40 साल का और इवा 17 साल की थी।

इवा ब्राउन का जन्म साल 1912 में म्यूनिख में हुआ था। प्रथम विश्व युद्ध के बाद के उसके माता-पिता ने तलाक ले लिया और फिर पुनर्विवाह किया। 17 साल की उम्र में इवा ने म्यूनिख में "नाजी फोटोग्राफर हेनरिक हॉफमैन" के स्टूडियो में नौकरी की, जहां वह कभी-कभी कैमरे के सामने मॉडलिंग भी करती थी।

यही वह स्टूडियो था जहां इवा पहली बार हिटलर से मिली थी। हिटलर ने शुरू से ही अपने और इवा के बीच पनपते इस रिश्ते को छुपाने की कोशिश की। हिटलर नहीं चाहता था कि लोग जानें कि उसे अपने देश के अलावा किसी और से भी प्यार है या उसकी जिंदगी में कोई और भी है।

शादी और मौत के बीच चंद घंटे

लेकिन अंत में वह समय आया जब दोनों ने 29 अप्रैल, 1945 को शादी कर ली। लेकिन ये शादी सिर्फ एक दिन ही चली। इसके पीछे क्या वजह थी ये आज तक रहस्य है। क्योंकि शादी के अगले ही दिन तानाशाह हिटलर और उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने 30 अप्रैल, 1945 को खुदकुशी कर जान दे दी।

ऐसी क्या वजह थी कि हिटलर और इवा ने शादी के बाद ऐसा खौफनाक कदम उठाया। लोग कहते हैं दुश्मनों के हाथ पड़ने के डर से हिटलर ने ये कदम उठाया। लेकिन सचाई रहस्य में है। कहते हैं शादी के अगले दिन अपने स्टाफ से मिलने के बाद हिटलर ने अपने प्यारे कुत्ते, ब्लांडी और उसके पिल्ले को भी जहर दे दिया। इसके बाद हिटलर और इवा ने दोपहर का भोजन किया और तीन बजे के आसपास दोनो अपने कमरे में चले गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर हिटलर के कर्मचारी दौड़ कर कमरे में गए तो हैरान रह गए हिटलर खुद को गोली मारकर जान दे चुका था और इवा की भी लाश पास में पड़ी थी, उसके गोली नहीं लगी थी उसने साइनाइड कैप्सूल खा कर अपनी जान दी थी।

राम केवी

राम केवी

Next Story