×

Expensive Vegetable: दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो/किलो है कीमत, जाने इसकी खास बाते

Expensive Vegetable: इसके बारे में सुनकर आपके दिमाग में यहीं सवाल आया होगा कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है जो यह इतनी महंगी है। चलिए जानते हैं, दुनिया की सबसे महंगी सब्ज़ी का नाम है- हॉप शूट्स है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 24 Nov 2022 1:15 AM GMT
Hop Shoots Expensive Vegetable
X

Hop Shoots Expensive Vegetable(photo-social media)

Hop Shoots Expensive Vegetable: सब्जी तो सभी ने खरीदी होगी, इनके दाम के बारे में तो सभी जानते होंगे, ज्यादा से ज्यादा महंगी सब्जी 500 तक में आ जाती है। अगर सब्जियां ज्यादा महंगी हो जाती है तो, आम आदमी को वह भी हावी हो जाती है। महंगी सब्जी खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी सब्जी भी मौजूद है जिसकी कीमत जानकर हर किसी को हैरानी होने वाली है। यह सब्जी इतनी ज्यादा महंगी है कि किसी को भी इसकी प्राइज पर यकीन नहीं होगा। चलिए जानते हैं इस सब्जी की कीमत और कहा मिलती है यह महंगी सब्जी।

सोने के दाम बनाबर बिकती है यह अनोखी सब्जी, जाने क्या है इसमें खास

इसके बारे में सुनकर आपके दिमाग में यहीं सवाल आया होगा कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है जो यह इतनी महंगी है। चलिए जानते हैं, दुनिया की सबसे महंगी सब्ज़ी का नाम है- हॉप शूट्स है। यह सब्जी किसी बाजार या स्टोर पर नहीं मिलती है। इसका उपयोग महंगी बियर बनाने के लिए किया जाता है। सके फूल को हॉप कोन्स कहते हैं, जो बीयर बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं. इसकी टहनियों को प्याज़ की तरह सलाद में डाला जाता है क्योंकि इसे कच्चा भी खाया जा सकता है। यह सब्जी बहुत ज्यादा तीखी भी होती है।

इस सब्जी को आचार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो कि बहुत टेस्टी होता है। विदेशों में इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलो रखी है। हर देश में इसकी कीमत अलग होती है। भारत में इस महंगी सब्जी की कीमत 80 हजार है। जो कि आम आदमी के लिए खरीदना बहुत बड़ी बात है। इसकी खेती जर्मनी और कुछ यूरोपीय देशों में भी होती है। यह सब्जी काफी ज्यादा अच्छी होती है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो अनेक बीमारियों को सही कर सकते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story