×

Interesting Facts About Bats: पेड़ों और छतों पर उल्टा ही क्यों लटका रहता है चमगादड़, जानिए इसके पीछे का कारण

Interesting Facts About Bats: चमगादड़ का शरीर इस प्रकार ही बना होता है, कि वह और पक्षियों की तरह सीधे बैठेंगे तो आसानी से उड़ नहीं पाएंगे क्योंकि उनके पंख इतने मजबूत नहीं होते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 12 Oct 2022 1:20 AM GMT
Interesting Facts About Bats
X

Interesting Facts About Bats (Photo - Social Media)

Interesting Facts About Bats:आप सभी ने चमगादड़ तो देखे ही होंगे। ये निशाचर प्रजाति के होते हैं। यानी वो पक्षी, पशु जो पुरे दिन आराम करते हैं या सोते हैं और पूरी रात जाकर अपना काम करते हैं। उन्हें निशाचर कहते हैं। जैसे ही सुबह होती है। तो चमगादड़ अपने लिए सोने की जगह ढूंढ़ना शुरू कर देते हैं। ये हमेशा ऐसी जगह ढूंढ़ते हैं। जहां दिन में भी अंधेरा रहता है। जैसे घर की छत्ते और पेड़ की घनी टहनियां लेकिन क्या आपने इन्हें देख कर ये सोचा है कि चमगादड़ हमेशा उल्टे ही लटकते हैं और उल्टे लटकर ही सोते हैं। आखिर वह ऐसा क्यों करते हैं।

जानिए इसके पीछे की वजह

उल्टा लटकने की वजह से चमगादडो को उड़ने में आसानी होती है। क्योंकि चमगादड़ का शरीर इस प्रकार ही बना होता है, कि वह और पक्षियों की तरह सीधे बैठेंगे तो आसानी से उड़ नहीं पाएंगे क्योंकि उनके पंख इतने मजबूत नहीं होते हैं। आसानी से उड़ने के लिए चमगादड़ हमेशा उल्टे लटकते हैं। ताकि जब भी उनको उड़ना पड़ जाए तो वह एक दम से अपनी पंखों की पकड़ को छोड़ देते हैं। फिर नीचे गिरने लगते हैं। नीचे गिरते हुए वह आसानी से उड़ पाते हैं। चमगादड़ के पैर भी बहुत कमजोर होते हैं। चमगादड़ के पैर की हड्डियां मजूबत नहीं होती है। जिसकी वजह से चमगादड़ के पैर उसके शरीर का वजन नहीं संभाल पाते हैं।

उल्टा लटकने की वजह से उनकी जान भी बच जाती है। उल्टा लटकने से चमगादड़ को शिकारी पक्षियों से भी सुरक्षा मिल जाती है क्योंकि चमगादड़ पेड़ की टहनियों पर उल्टे लटकते हैं। तो वह टहनियों के नीचे वाले हिस्से पर आसानी से छुप जाते हैं। फिर चाहे ऊपर वाले हिस्से पर कोई भी पक्षी बैठा हो उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि जो पक्षी टहनी के ऊपर बैठा होता है। उन्हें नीचे छुपे चमगादड़ दिखाई ही नहीं देते हैं। हमेशा चमगादड़ इसकी वजह से सुरक्षित रहते हैं। चमगादड़ उल्टे लटके होते हैं तो वह गहरी नींद में सो जाते हैं। मतलब उन्हें उल्टा लटकने से अच्छी नींद आती है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story