×

Interesting Facts: इंसानों को काटते ही मधुमक्खियां क्यों मर जाती हैं, इसके पीछे है ये बड़ा कारण

Interesting Facts: मधुमक्खियों का डंक शरीर में जाकर सेल्स को मारने वाला जहर छोड़ता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 23 Sep 2022 3:53 PM GMT
Interesting Facts: इंसानों को काटते ही मधुमक्खियां क्यों मर जाती हैं, इसके पीछे है ये बड़ा कारण
X

Interesting Facts about Bees: डंक मारने वाले जीव की संख्या काफी अधिक हैं। लगभग एक हजार से भी ज्यादा ही हैं। क्योंकि हर जीव अपने आपको बचाने के लिए डंक का प्रयोग करता है। और बहुत सारे जीव तो ऐसे होते हैं। जो अपने डंक का प्रयोग कई बार कर सकते हैं। यानि की वह एक से अधिक बार किसी को डंक मार सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मधुमक्खी ऐसा नहीं कर सकती मधुमक्खी सिर्फ एक ही बार डंक मार सकती है। और डंक सिर्फ मादा मधुमक्खी के पास ही हो सकता है।

आखिर क्या है इसके पीछे की वजह..?

जैसा बाक़ी जानवरों का डंक होता है वैसे ही मधुमक्खी का डंक भी सुई की तरह होता है। लेकिन मधुमक्खी का डंक दो तरफा आरी जैसा होता है। मधुमक्खियां अपने डंक का प्रयोग मनुष्य तथा जानवरों को दूर भगाने के लिए करती है। जब मधुमक्खियां डंक मारती है। मधुमक्खियों का डंक शरीर में जाकर सेल्स को मारने वाला जहर छोड़ता है। लेकिन इसकी बनावट कुछ अलग होने के कारण मधुमक्खियां डंक मारने के बाद भी अपने डंक को शरीर या किसी भी चमड़ी में से बहार नहीं निकाल पाती है। यानि की डंक चमड़ी में फस जाता है और मधुमक्खियां इस डंक को निकालने का काफी प्रयास भी करती है। लेकिन डंक निकालने के प्रयास में ही मधुमक्खी की जान भी चली जाती है। इसके पीछे का कारण ये हैं कि इस डंक से ही उनका डाइजेस्टिव सिस्टम जुड़ा होता है। क्योंकि उनका डंक बॉडी में ही रह जाता है। और मधुमक्खी की मौत हो जाती है।

मधुमक्खी अपने डंक का इस्तेमाल अपने छत्ते को बचाने के लिए करती है। लेकिन एक रिसर्च में ये पता लगाया है कि ये जरूरी भी नहीं है डंक मारने के बाद में मधुमक्खियां की मौत निश्चित ही हो, क्योंकि मधुमक्खियां मरती तभी ही है जब डंक शरीर में रह जाता है। जिसके कारण उनका डाइजेस्टिव सिस्टम बहार आ जाता है। और मधुमक्खी की मौत हो जाती है। लेकिन कुछ मधुमक्खियां अपना डंक बाहर भी निकाल लेती है। जिससे उनकी मौत नहीं होती है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story