×

Interesting Facts Crocodiles: आखिर मगरमच्छ क्यों नहीं चबाता अपना शिकार, जानिए इसका कारण

Interesting Facts Crocodiles: सभी जानवर अपने शिकार को दांतो से चबा कर खा जाते हैं। लेकिन मगरमच्छ सीधा पेट में निगल लेता है। सुनने में ये बात बहुत अजीब है लेकिन ये बात सत्य है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 12 Oct 2022 2:49 PM GMT
Crocodile amazing fact
X

Crocodile amazing fact(photo-social media)

Interesting Facts Crocodiles: मगरमच्छ के भयानक दांत देख कर ही इंसान डर जाता है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि वह अपने दांत से अपने शिकार को कभी चबाता नहीं है। बल्कि सीधा निगल जाता है। आखिर ऐसा क्यों करता है मगरमच्छ, पानी में रहने वाला सबसे खतरनाक शिकारी अगर कोई है तो वह मगरमच्छ है। ये अपने शिकार को देखते ही इतनी स्पीड से उसपर लपक पड़ता है। और शिकार का बचाना नामुमकिन होता है। बता दें कि नुकीले दांतो से मगरमच्छ अपना शिकार दबोचता जरूर है लेकिन वह इसके बाद अपने दांतों का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करता है। मगरमच्छ अपने शिकार को जबड़ों की सहायता से फसाकर दबाता है और सीधे उसे निगल लेता है।

आखिर ऐसा क्यों करता है मगरमच्छ

सभी जानवर अपने शिकार को दांतो से चबा कर खा जाते हैं। लेकिन मगरमच्छ सीधा पेट में निगल लेता है। सुनने में ये बात बहुत अजीब है लेकिन ये बात सत्य है। मगरमच्छ के दांत उसको खाने में मदद नहीं देते वह सिर्फ उसको इतना मजबूत बना देते हैं कि वहां फसने की बाद शिकारी चाह कर भी नहीं निकल सकता है। दरअसल इस जानवर के मुहं में दांत तो होते हैं लेकिन उनकी बनावट ऐसी होती है कि वह शिकार को दबोच सकते हैं लेकिन चबा नहीं सकते हैं। वह शिकार को चबाने की बजाए सीधा शिकार को निगल लेते हैं। मगरमच्छ के चार पेट होते हैं। जहां से शिकार को तोड़ मरोड़ तक पहुंचाना होता है। मगरमच्छ के पेट में और जानवरों से ज्यादा गैस्टिक एसिड होता है। जो कि खाने को आराम से पचा लेता है।

मगरमच्छ कभी-कभी अपनी भूख मिटाने के लिए छोटे-छोटे कंकर पत्थर खाता है। ताकि ये खाने को डाइजेस्ट भी कर सके, अगर मगरमच्छ कोई बड़ा शिकार कर लेता है तो उसे अगले कुछ दिनों तक भूख नहीं लगती है। क्योंकि पेट में रखा खाना धीरे-धीरे पचता है और वह आराम से बैठा रहता है। मगरमच्छ के बच्चों को बड़े होने में चार से पांच साल लग जाते हैं और कुछ मगरमच्छ 40 से 80 साल तक जिन्दा रह सकते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story