×

Interesting Facts: JCB का रंग पीला ही क्यों होता है ? नीला, सफेद, लाल क्यों नहीं होता

Interesting Facts: पीला रंग अंधेरे में भी अच्छे से नजर आता है। पीला रंग लोगों को ज्यादा अट्रैक्ट करता है। अगर आप पिले रंग पर ध्यान भी नहीं देते हो तो भी आपका ध्यान पिले रंग पर चला जाता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 10 Oct 2022 3:06 PM GMT
Interesting Facts: JCB का रंग पीला ही क्यों होता है ? नीला, सफेद, लाल क्यों नहीं होता
X

JCB Interesting Facts: आपने कंस्ट्रक्शन करते हुए JCB को तो देखा ही होगा, नहीं तो सड़क पर जाते हुए भी JCB को देखा ही होगा। लेकिन आपने इसे एक ही रंग में हमेशा देखा होगा लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये सिर्फ पिले रंग की ही क्यों होती है। लाल, सफेद, हरी क्यों नहीं होती है। आपको बता दें कि जब JCB को सुरवात में बनाया गया था तो इसका रंग वाइट और रेड होता था लेकिन कुछ ही साल बाद JCB के रंग में बदलाव कर दिया गया है। लेकिन कलर में बदलाव करने के पीछे भी एक बड़ा कारण है।

इसके पीछे का मुख्य कारण

JCB के रंग में इसलिए बदलाव किए क्योंकि JCB का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा और रात के समय में JCB का ज्यादा इस्तेमाल होता है। ऐसे में कई सारे हादसे होने लगे क्योंकि रात के समय में ना तो लाल रंग नजर आता और ना ही सफेद और रात के समय में रोड साइड कोई भी काम चलता तो और वाहन को ये नजर नहीं आता और एक बड़ी दुर्घटना हो जाती थी। इसलिए JCB बनाने वालों ने इसका रंग पीला कर दिया क्योंकि पीला रंग अंधेरे में भी अच्छे से नजर आता है। पीला रंग लोगों को ज्यादा अट्रैक्ट करता है। अगर आप पिले रंग पर ध्यान भी नहीं देते हो तो भी आपका ध्यान पिले रंग पर चला जाता है।

JCB मशीन का नाम JCB जोसेफ सिरिल बमफोर्ड ने रखा था दरअसल कंपनी के मालिक को कुछ अलग सा नाम नहीं मिल रहा था तो उन्होंने अपने ही नाम पर JCB का नाम रख दिया। लेकिन इसका नाम backhoe loader है। जोसेफ सिरिल बमफोर्ड का शार्ट फॉर्म है JCB भारत में इसे इस नाम से ही जाना जाता है और JCB की कीमत 20 से 25 लाख के बीच होती है। JCB मुश्किल काम को भी आसान बना देती है। ये जगह की खुदाई भी बहुत जल्दी कर देती है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story