×

Interesting Facts: आखिर बॉल पेन के कैप पर क्यों होता है छेद, वजह जानकर पढ़ जाएंगे सोच में

Interesting Facts: जब हम ढ़क्कन के छेद को देखते हैं तो ज्यादातर उसे डिज़ाइन समझ कर उस पर ध्यान नहीं देते हैं। दरअसल ये छेद पेन या उसकी इंक के लिए नहीं बनाया जाता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 9 Oct 2022 3:51 PM GMT
Interesting Facts: आखिर बॉल पेन के कैप पर क्यों होता है छेद, वजह जानकर पढ़ जाएंगे सोच में
X

Pen Caps Interesting Fact: हमें रोज कोई ना कोई ऐसी चीज तो जरूर दिखती है जिसे देख कर हम कई बार तो सोच में पड़ जाते हैं या उसे नजरअंदाज कर देते हैं। ज्यादातर बच्चे ही ऐसी चीजे सोचते हैं। अब बात करते हैं ऐसी चीज की जो रोज हमारे इस्तेमाल में आती है। जैसे बॉल पेन, इसे तो सब रोज इस्तेमाल करते ही है। सबने पेन को देखा है लेकिन क्या आपने कभी पेन के ढक्कन को गौर से देखा है। अगर देखा है तो उसके ढक्कन पर एक छोटा सा छेद भी देखा होगा। सभी को लगता होगा की छेद सिर्फ डिज़ाइन के लिए होता है। तो आपको बता दें कि ये छेद किसी और वजह से बनाया जाता है।

इस छेद से जुडी है छोटे बच्चों की जिंदगी

जब हम ढ़क्कन के छेद को देखते हैं तो ज्यादातर उसे डिज़ाइन समझ कर उस पर ध्यान नहीं देते हैं। दरअसल ये छेद पेन या उसकी इंक के लिए नहीं बनाया जाता है। बल्कि जो लोग पेन का इस्तेमाल करते हैं। उनकी जान बचाने के लिए होता है। अगर बच्चे पेन का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्होंने गलती से भी पेन के ढक्कन को निगल लिया तो गला ब्लॉक हो सकता है उन्हें ऑक्सीजन लेने में भी तकलीफ हो सकती है। जिसकी वजह से जान जा सकती है। इसलिए पेन के ढक्कन में छेद बनाया जाता है अगर गलती से भी ढक्कन गले में चला जाए तो गला ब्लॉक नहीं हो सकता है और ऑक्सीजन भी पास होती रहेगी। इसलिए पेन के ढक्कन में छेद होता है।

अभी तक तो किसी ने पेन के ढक्कन को नहीं निगला लेकिन फिर भी पेन बनाने वालों ने पेन को ये ध्यान में रख कर बनाया है। कि ऐसा कोई गलती से भी कर ले तो उसकी जान न जाए। लेकिन ये जरूर देखा है कि ज्यादातर लोग पेन के ढक्कन को चबाते हैं। लेकिन उसे निगलते नहीं है और अगर निगल भी गए तो उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। ये बात शायद पहले किसी को नहीं पता होगी कि एक पेन भी किसी की जान ले सकता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story