×

Onion Interesting Facts: आखिर प्याज काटते समय आंख से आंसू क्यों आने लगते हैं, जाने इसके पीछे की वजह

interesting fact about onion: आंखो में आंसू लाने के पीछे के कारण प्याज में पाए जाने वाला साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड नाम का रसायन होता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 14 Oct 2022 9:06 AM GMT (Updated on: 14 Oct 2022 9:28 AM GMT)
interesting fact about onion
X

interesting fact about onion(photo-social media)

interesting fact about onion: प्याज एक ऐसी चीज है जिसके बिना भारतीय खाना अधूरा है। लग भग सभी लोगों को ये पसंद होता है। कोई भी सब्जी हो प्याज के बिना वो अधूरी ही रहती है। प्याज डालने से सब्जी और भी टेस्टी बनती है। लेकिन प्याज सब्जी में ही नहीं और भी चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे गर्मियों में प्याज खाने से इंसान को लू नहीं लगती है। अक्सर गर्मियों में तेज गर्मी पड़ने के कारण हमें लू लग जाती है। जिसके वजह से बुखार, उल्टी होना और भी बहुत सी चीजे हो जाती है। लेकिन अगर हम तेज गर्मी में प्याज खाते हैं तो लू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाती है। लेकिन ये प्याज जितना अच्छा होता है उतना हमें रुला भी देता है। जब भी आप प्याज काटते हो तो क्या आप के दिमाग में ये सवाल आया है कि प्याज काटते समय आंसू क्यों आते हैं।

क्यों आते हैं आंसू ?

प्याज को काटते समय ही आँखों में जलन और आंसू क्यों आते हैं। जबकि सब्जियों में सबसे तेज मिर्च तो हरी मिर्च होती है। आंखो में आंसू लाने के पीछे के कारण प्याज में पाए जाने वाला साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड नाम का रसायन होता है। जो यदि हवा में मिल जाए और आंखो के सम्पर्क में आ जाए तो उसके कारण आंखो में जलन के साथ-साथ आंसू आने लगते हैं। हालांकि पहले के समय में विज्ञान इसके पीछे किसी और कारण को मानते थे। प्याज में एलीनेस एंजाइम के कारण आंखो में आंसू आते हैं और बहुत ही समय तक इसी को कारण माना गया। लेकिन जब इसकी असली वजह को जानने के लिए जांच करी तो और कोई वजह ही निकल गई।

एक एक्सपेरिमेंट में पता चला कि प्याज में लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस नामक एंजाइम पाया जाता है और जब प्याज को काटते हैं। तो प्याज में से ही एक लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस नामक एंजाइम ही निकलता है। एक्सपेरिमेंट्स से ये भी पता चला की जब हम प्याज को काटते हैं। तो ये एंजाइम प्याज में मौजूद एमिनो एसिड को सल्फेनिक एसिड में बदल देता है और बाद में सल्फेनिक एसिड भी साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड में बदल जाता है। जब ये साइन प्रोपेंथियल एस-ऑक्साइड हवा के माध्यम से हमारी आंखो तक पहुंचता है। तो हमारी आंखो में जलन होती है परेशानी होती है। जिसकी वजह से आंखो में आंसू आने लगते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story