×

Airplane Interesting Facts: आसमान में विमान के पीछे सफेद धुआं क्यों नजर आता है, जानिए इसके पीछे का तथ्य

Airplane Interesting Facts: इस सफेद लाइन को कॉन्ट्रेल या वेपर ट्रेल कहा जाता है। और ये कॉन्ट्रेल तभी दिखते हैं जब विमान बहुत ज्यादा उचाई पर हो।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 17 Oct 2022 1:55 PM GMT
Airplane Interesting fact
X

Airplane Interesting fact(Photo-Social media)

Airplane Interesting Facts: जब हम आसमान की तरफ देकते हैं तो हमें वहां से गुजरने वाले विमान तो जरूर दिखते हैं। तो हमारे मन में ये सवाल तो जरूर आता है कि आखिर ये विमान कहा से आ रहा है और कहा जा रहा होगा। देखते समय आपने ये चीज तो नोटिस करी होगी की विमान जब उड़ता है। तो अपने पीछे एक सफेद धुआं जैसी लकीर बना देता है। ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई जहाज अक्सर अपने पीछे एक सफेद रेखा छोड़ जाते हैं। यह रेखा कुछ समय बाद धीरे-धीरे गायब हो जाती है। ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि जब कोई विमान बादलों के बीच से गुजरता है तो एक जगह बनती है, जो एक सफेद रेखा के रूप में दिखाई देती है। यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पूरी तरह गलत है।

जानिए ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण है, इसके पीछे का लॉजिक क्या है

इस सफेद लाइन को कॉन्ट्रेल या वेपर ट्रेल कहा जाता है। और ये कॉन्ट्रेल तभी दिखते हैं जब विमान बहुत ज्यादा उचाई पर हो, विमान जब बहुत ज्यादा उचाई पर होता है और वहां का टेम्प्रेचर बहुत ज्यादा कम होता है। जीरो डिग्री पर पानी भी बर्फ बन जाता है और जो विमान का इंजन होता है। वह बहुत ज्यादा मात्रा में हवा अपने अंदर खींचता है और एक्सॉस्ट गैस बाहार छोड़ता है। इस गैस में वाटर वेपर्स होते हैं। जो उस टेम्प्रेचर पर आइस क्रिस्टल में बदल जाते हैं। जो सफेद लाइन हमें दिखती है। वह वाटर मॉलिक्यूल्स होते हैं। जो आइस क्रिस्टल का रूप ले चुके हैं। इसी वजह से विमान के पीछे ये सफेद लाइन दिखती है।

सभी विमानों के पीछे कॉन्ट्रेल अलग-अलग होती है। कुछ विमानों के पीछे जो सफेद धुआं होती है। वह कई सो किलोमीटर तक वैसे का वैसे ही रहती है और कुछ विमानों के पीछे कॉन्ट्रेल बहुत छोटी होती है और जल्दी मिट जाती है। ऐसा इसलिए होता है हवा में मौजूद नमी अगर कॉन्ट्रेल ज्यादा देर तक रहती है तो उसका मतलब है हवा में बहुत ज्यादा नमी है और अगर कॉन्ट्रेल जल्दी मिट जाती है तो हवा में ज्यादा नमी नहीं होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसमान में ये बंदिशें कुछ सेकेंड, कुछ घंटे और यहां तक ​​कि पूरे दिन तक रह सकती हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story