×

अजब-गजब: एक ऐसा देश जहां पिता कर सकता है बेटी से शादी, पति को है रेप का हक

ईरान की संसद ने मानवता, स्त्री अधिकारों और बच्चों के अधिकारों के मुंह पर तमाचा मारते हुए एक बिल पास किया है, जिसके मुताबिक कोई भी पुरुष अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है।

Aditya Mishra
Published on: 18 Jun 2023 9:12 AM GMT
अजब-गजब: एक ऐसा देश जहां पिता कर सकता है बेटी से शादी, पति को है रेप का हक
X

लखनऊ: ईरान की संसद ने मानवता, स्त्री अधिकारों और बच्चों के अधिकारों के मुंह पर तमाचा मारते हुए एक बिल पास किया है, जिसके मुताबिक कोई भी पुरुष अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है।

इसके लिए बस एक ही कानूनी पेच है कि इस गोद ली हुई बेटी की उम्र 13 साल से कम नहीं होनी चाहिए। ईरान की संसद का दावा है कि इस क्रांतिकारी फैसले के बाद बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो सकेगी।

संसद के इस फैसले के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि बच्चों का उत्पीड़न और बढ़ेगा क्योंकि परिवार के मुखिया पुरुष को कोर्ट में बस यह साबित करना होगा कि अपनी गोद ली हुई बेटी से वह उसकी ही भलाई के लिए शादी कर रहा है।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इस गांव के लोग कई सालों से नहीं मनाते श्राद्ध, न देते हैं दान

ईरान के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

ईरान में कोई भी महिला अपने पति को संबंध बनाने से नहीं रोक सकती। इसे पति का अधिकार माना जाता है। पति जबरदस्ती भी पत्नी के साथ संबंध बना सकता है।

यहां सिर्फ पुरुष ही महिला को तलाक दे सकते हैं। अगर महिला अपनी शादी से खुश नहीं है, तो वो तलाक की मांग नहीं कर सकती। इसके अलावा पति की इजाजत के बिना महिला काम भी नहीं कर सकती।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इन देशों की दो से ज्यादा हैं राजधानियां…

गैर मर्द से हाथ मिलाने, टाइट जींस पहनने पर रोक

यहां महिलाओं को गैर-मर्द से हाथ मिलाने की मनाही है। इसे अपराध की श्रेणी में गिना जाता है। अगर कोई महिला ऐसा करती है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

यहां महिलाओं को टाइट कपड़े पहनने की मनाही है। महिलाएं यहां जीन्स नहीं पहन सकती। अगर कोई महिला यहां हिजाब नहीं पहनती, तो उसे दो महीने जेल की सजा हो जाती है।

इस देश में महिलाएं स्टेडियम में जाकर पुरुषों का खेल नहीं देख सकती हैं।

ये भी पढ़ें...अजब गजब:यहां कपड़े बताएंगे महिलाओं की उम्र, सरकार ने जारी किया फरमान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story