×

इस देश में शादी व सेक्स से लोग भागते हैं दूर जानिए ऐसा है क्यों?

suman
Published on: 2 Jan 2019 5:33 AM GMT
इस देश में शादी व सेक्स से लोग भागते हैं दूर जानिए ऐसा है क्यों?
X

जयपुर: आजकल के जेनरेशन का रिलेशनशिप में रहना आम है और रिलेशनशिप में रहते हुए फीजिकली रिलेशन बनाना आम बात है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां के लोगों को ना तो सेक्स में नही शादी करने में दिलचस्पी है। ये जगह है जापान।

जिन्होंने देश का पैसा चुराया है उन्हें हर पैसे का हिसाब चुकाना होगा: मोदी

जापान में ऐसे लोगों की तादाद बढ़ रही है जो शादी, सेक्स और प्यार के बारे में नेगेटिव विचार रखते हैं या उससे दूर रहना चाहते हैं। यदि इसे नॉर्मल लिया गया तो निश्चय ही जापान की आबादी में एक बड़ी गिरावट आ रही है। इसमें तमाम कारण काम कर रहे हैं जिसमें इंटरनेट युग का आना। महिलाओं में बढ़ती आर्थिक असुरक्षा, करियर बनाने के प्रति अवसरों का लाभ उठाने की उनकी ललक शामिल है। रिसर्च में पाया गया कि देश के 74 प्रतिशत 20 साल के युवा किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। जबकि 1996 में यह आंकड़ा 50 फीसद था। 2015 में 20 साल की एज ग्रुप के 7000 लोगों के सर्वे में पाया गया था कि अपनी बीस साल की उम्र तक वह किसी रिलेशनशिप में नहीं थे।

युवा शादी और सेक्स से दूर हो रहे हैं इसके कारणों पर प्रकाश डालते हुए विशेषज्ञ कहते हैं कि अपने माता-पिता के असफल वैवाहिक जीवन को देख कर उनमें ये भावना पनपी। 2014 में सर्वे में यह भी पाया गया कि जापान में 44 फीसद शादीशुदा जोड़े नियमित सेक्स नहीं करते। इसलिए युवाओ का सेक्सुअल रिलेशन में कोई रोल मॉडल नहीं है।

suman

suman

Next Story