×

OMG! ऐसा जादुई घर जो सामने होते हुए भी नहीं देता है दिखाई, वजह जानकर हो जाओगे हैरान

London Invisible House: दरअसल लंदन की मुख्य सड़क पर एक कांच का घर बना हुआ है जिसे देख कर कोई भी सोच में पड़ जाता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 23 Oct 2022 3:31 PM GMT
London Invisible House
X

London Invisible House(Photo-social media)

London Invisible House: जब भी हम कहीं बाहार जाते हैं तो हमें कई तरह के घर देखने को मिलते हैं। जिसमें कुछ हमें बहुत अच्छे लगते हैं और कुछ हमें ना पसंद आते हैं। कुछ घर बहुत ही ज्यादा अतरंगी भी होते हैं। जिसे देख कर हम सोच में पड़ जाते हैं और सोचने लगते हैं कि क्या सोच कर यह घर बनाया है। कई बहुत बड़े घर होते हैं। जिसे देख कर मन करता है कि काश ऐसा घर खुद का भी हो लेकिन यह घर सभी को नजर आते हैं मतलब इन्हे कोई भी देख सकता है। परन्तु अब बात करते हैं ऐसे घर की जो आज तक लोगों को कभी दिखा ही नहीं है।

लंदन में मुख्य सड़क पर एक ऐसा घर मौजूद है जो आज तक वहां से गुजरने वाले लोगों को कभी दिखा ही नहीं, चलिए जानते हैं ये जादू है या और कुछ

दरअसल लंदन की मुख्य सड़क पर एक कांच का घर बना हुआ है जिसे देख कर कोई भी सोच में पड़ जाता है। हालांकि इसे देख कर सभी को ऐसा ही लगता है कि यह सिर्फ एक नार्मल कांच है देखने वालों को यह पता नहीं लगता है कि यह घर है। जब इस घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो लोगों ने रियेक्ट किया कि यह कोई घर नहीं है हम रोज यहां से गुजरते हैं क्योंकि उन्हें उस कांच से बने घर का सच पता नहीं है। लेकिन यह सच है कि वह एक घर है और उसमें लोग भी रहते हैं।

जादुई घर में रहने वाले लोगों ने बताया कि जिस कांच से यह घर बना हुआ है। उसमें से बाहार के लोग कुछ भी नहीं देख सकते हैं। लेकिन अंदर रह रहे लोग बाहार का पूरा नजारा देख सकते हैं। उन्होंने बताया लोग इसे मिरर समझ कर इसमें खुद के चेहरे को देखते हैं, कपड़े सही करते हैं। उन्हें यह पता नहीं होता है कि उन्हें अंदर से लोग भी देख रहे हैं। कांच में पेड़ पोधो से लेकर, बादलों की भी छाया दिखाई देती है। इस हाउस को इनविजिबल हाउस भी कहा जाता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story