×

Nails-Hair Cut Unknown Facts: नाखून और बाल काटने पर आखिर दर्द क्यों नहीं होता है, जाने इसके पीछे का विज्ञान

Nails-Hair Cut Unknown Facts: बाल और नाखून के बढ़ जाने पर हम इन्हे काट लेते हैं लेकिन ऐसा करते वक्त आखिर हमें दर्द क्यों नहीं होता, ये भी तो हमारे शरीर का एक भाग है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 18 Oct 2022 4:01 PM GMT
Interesting fact about nails and hair
X

Interesting fact about nails and hair(Photo-social media)

Interesting fact about nails and hair: बाल और नाखून के बढ़ जाने पर हम इन्हे काट लेते हैं लेकिन ऐसा करते वक्त आखिर हमें दर्द क्यों नहीं होता, ये भी तो हमारे शरीर का एक भाग है। अगर हमारे शरीर में कहीं और थोडा सा भी कट लग जाता है तो हमें बहुत दर्द होता है। आखिर ऐसा क्यों होता है। शरीर में हाथ और पैर के नाख़ून बढ़ जाने पर हम उसे इसलिए काट लेते हैं क्योंकि वह बड़े होने पर दिक्कत करते हैं और बालों को भी इसलिए काट लेते हैं।

नाख़ून और बाल क्या मरे हुए होते हैं। क्या ये शरीर का अंग नहीं होते क्योंकि इनको काटने से जरा भी दर्द शरीर में नहीं होता है। इसके पीछे छुपा है विज्ञान

दरअसल नाख़ून और बाल बेजान होते हैं। ये एक डेड सेल्स होते हैं। हमारा पूरा शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना है। बाकि शरीर के सारे भाग जीवित कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं। उनमे नर्वस होता है, यानिकि खून का चलन होता है। लेकिन इनमें ऐसा नहीं होता है। ये ही कारण है जो हम नाखून काटते हैं। या फिर बाल काटते हैं तो हमे दर्द नहीं होता है।

बड़े हुए नाखून को काटने से दर्द नहीं होता लेकिन जबकि खाल से चिपके नाख़ून में चोट लगने पर या उन्हें काटे हमें दर्द होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे पुरे नाख़ून मरे हुए सेल्स के नहीं होते छोटे नाख़ून जो स्किन से जुड़े होते हैं उन्हें काटने पर दर्द होता है। क्योंकि यह जीवित कोशिकाओं से बने होते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story