×

125 साल बाद दिखे नारंगी आंखों वाले उल्लू, जानिए इनकी क्या है खासियत

मलेशिया के जंगलों में नारंगी आंखों वाला एक उल्लू नजर आया है। यह उल्लू 125 सालों बाद मलेशिया के जंगलों में देखा गया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shraddha
Published on: 18 May 2021 12:43 PM GMT
मलेशिया के जंगलों में दिखे 125 साल बाद नारंगी आंखों वाले उल्लू
X

125 साल बाद दिखे नारंगी आंखों वाले उल्लू कांसेप्ट फोटो (सौ. से सोशल मीडिया)

मलेशिया : कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कहर से दुनियाभर के लोग परेशान हैं। इस महामारी से कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बढ़ते कहर को देखते हुए कई देशों में लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति नजर आ रही है। इस लॉकडाउन लगने से लोगों की आवाजाही काफी कम हो चुकी है। जिसकी वजह से पर्यावरण में प्रदूषण का लेवल काफी कम हो गया है।

आपको बता दें कि देश भर में लॉकडाउन लगने से पर्यावरण प्रदूषण में काफी कमी देखने को मिली है। जिसकी वजह से कई जीव जंतु एक बार फिर नजर आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मलेशिया के जंगलों में नारंगी आंखों वाला एक उल्लू नजर आया है। यह उल्लू 125 सालों बाद मलेशिया के जंगलों में देखा गया है।

देश में लॉकडाउन होने से प्रदूषण में कमी देखने को मिली है। जिसकी वजह से अब ऐसे कई जीव जंतु देखने को मिल रहे हैं जिन्हें काफी सालों पहले देखा गया था। मलेशिया के जंगलों में 125 सालों बाद नारंगी आंखों वाला राजह स्कोप्स उल्लू देखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि जंगलों की कटाई और क्लाइमेट चेंज की वजह से इन उल्लुओं की प्रजाति खत्म सी हो चुकी है। आपको बता दें कि इन नारंगी आंखों वाले उल्लू के मिलने से वैज्ञानिक भी काफी हैरान हो चुके हैं।

नारंगी आंखों वाले उल्लू के बारे में बताया जाता है कि यह उल्लू 1892 में रिचर्ड बोडलेर शार्प ने डिस्क्राइब किया था। बताया जाता है कि नारंगी आंखों वाले उल्लू का नाम मलेशिया के राजा के नाम पर रखा गया था। 125 पहले यह उल्लू मलेशिया के जंगलों में दिखते थे उसके बाद से यह दिखने बंद हो चुके थे। आपको बता दें कि इन उल्लू को देख कर काफी लोग हैरान हो गए। इनकी आंखें किसी भूत से कम नहीं लग रही हैं। वैज्ञानिकों ने इस उल्लू के मिलने पर खुशी जाहिर की है।

Shraddha

Shraddha

Next Story