×

Painter Unknown Facts: पेंट करते समय पेंटर सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं, नील काले हरे क्यों नहीं

Painter Unknown Facts: पेंटर को देख कर सभी के मन में यह सवाल तो जरूर आया होगा कि ये हमेशा वाइट कलर के कपड़े और टोपी क्यों पहनते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 17 Oct 2022 2:22 PM GMT
Unknown fact about painter
X

Unknown fact about painter(Photo-Social media)

Painter Unknown Facts: पेंटर को पेंट करते हुए तो सभी ने देखा होगा लेकिन एक प्रोफेशनल पेंटर हमेशा वेल ड्रेस रहते हैं। उनकी यूनिफार्म वाइट कलर की होती है। जिसे पहनने से हर कोई यही सोचता है कि कहीं ये गंदा ना हो जाए लेकिन पेंटर पेंट करते समय क्या यह नहीं सोचता कि उसके वाइट कपड़े गंदे हो जाएंगे क्योंकि पेंट करते समय वह वाइट ही नहीं बहुत सारे रंगो का इस्तेमाल करते हैं क्या उन्हें कपड़े गंदे होने का डर नहीं रहता।

पेंटर को देख कर सभी के मन में यह सवाल तो जरूर आया होगा कि ये हमेशा वाइट कलर के कपड़े और टोपी क्यों पहनते हैं। चलिए जानते हैं इसके मुख्य कारण

सफेद रंग आमतौर पर शुद्धता से जुड़ा होता है। यही कारण है कि हम दुल्हनों को सफेद गाउन पहने देखते हैं क्योंकि यह शादी की पवित्रता को बताता है। स्वच्छता और सुरक्षा सहित सफेद रंग के सकारात्मक अर्थ भी हैं। यही कारण है कि आपके घर के अस्पताल, रसोई और अन्य कमरे जिन्हें आप आरामदायक चाहते हैं, सफेद रंग से रंगे हुए हैं। बता दें कि सफेद कपड़े सस्ते होते हैं। सफेद कपड़े उनके सभी रंगीन समकक्षों की तुलना में सस्ते होते हैं क्योंकि निर्माताओं के लिए कच्चे माल के आधार रंग के कपड़े बनाना बहुत आसान होता है।

सफेद रंग के कपड़े आपके शरीर को ठंडा रखते हैं। सफेद सबसे अच्छा रंग है क्योंकि यह प्रकाश को परावर्तित करता है। ज्यादातर पैन्टेर्स घर के बाहार ही पेंट करते हैं। उस समय धुप भी ज्यादा होती है। सफेद कपड़ो पर ब्लीच करना भी आसान होता है। ब्लीच पेंट के दाग को हटा देता है। सफेद रंग किसी भी चीज के साथ अच्छा लगता है। चाहे उसके साथ जूते या अन्य कोई भी चीज पहनने से वह हमेशा संतुलित ही लगता है। सफेद कपड़ों पर कोई भी एक्सेसरीज पहनने से वह मैच हो ही जाते हैं और ये कलर क्लासी लुक भी देता है। इन्ही सब कारणों की वजह से पेंटर वाइट कलर की ड्रेस पहनते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story