×

Blood River In Peru: ऐसा देश जहां बहती है खून जैसे लाल रंग की नदी, जाने इसके पीछे का रहस्य

Blood River In Peru: यह अनोखी नदी पेरू देश में बहती है। शायद ही आपने कभी लाल रंग के पानी वाली नदी देखी होगी। स्थानीय तौर पर इस नदी का नाम पुकामायु है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 21 Nov 2022 1:00 AM GMT
Blood River In Peru
X

Blood River In Peru(photo-social media)

Blood River In Peru: हर देश में कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो उसे और देश से अलग बनाता है। वैज्ञानिकों ने बहुत से रहस्यों से पर्दा भी हटाया है। लेकिन कुछ रहस्य ऐसे होते हैं जिनका पता कभी चल ही नहीं पाता है। कभी कुछ अनोखे इंसान देखने को मिलते हैं, तो कभी अनोखे जानवर और कभी अनोखी जगह। इन सब के बारे में लोगों को जानना बड़ा अच्छा लगता है। हाल ही में कुछ ऐसी ही बात सामने आई है। जिसमें ऐसा देश जहां बहती है खून जैसी लाल नदी, सुनने में यह बात असंभव है। परन्तु यह बात एक दम सत्य है।

नदी से पानी खून की तरह बहता है, देख कर नहीं होगा आंखो पर विश्वास

यह अनोखी नदी पेरू देश में बहती है। शायद ही आपने कभी लाल रंग के पानी वाली नदी देखी होगी। स्थानीय तौर पर इस नदी का नाम पुकामायु है। पुका का अर्थ होता है लाल और मायू का मतलब होता है नदी। नेचर के अंदर बहुत सारे रहस्य है। पेरू में बहने वाली पुकामायु नदी को देख कर तो कोई भी हैरान हो जाए , नदी को देख कर ऐसा लग रहा है। किसी ने नदी में इंसानी खून मिला दिया है। लेकिन इस नदी को देख कर सभी के मन में यह सवाल तो जरूर आया होगा कि आखिर यह पानी लाल क्यों है।

नदी के लाल होने की वजह यह है कि अलग-अलग परतों में मौजूद खनिज तत्वों की वजह से नदी के पानी का रंग लाल हो चुका है। शायद ही आपने कभी लाल रंग के पानी वाली नदी देखी होगी। नदी का बहाव भी काफी तेज होता है। इसके लाल होने के पीछे एक और कारण छुपा है। आयरन ऑक्साइड की उपस्थिति जो इसे लाल कर देता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story