×

इस पक्षी के हैं 8 पैर, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें

वैसे तो पृथ्वी पर बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आश्चर्य में डाल देती हैं। अगर आप से पूछा जाए की एक पक्षी के कितने पैर ...

Shweta
Published on: 5 April 2021 1:23 PM GMT (Updated on: 5 April 2021 1:27 PM GMT)
इस पक्षी के हैं 8 पैर, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें
X

अफ्रीकन जकाना ( सोशल मीडिया) 

नई दिल्लीः वैसे तो पृथ्वी पर बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आश्चर्य में डाल देती हैं। अगर आप से पूछा जाए की एक पक्षी के कितने पैर होते हैं तो आप सबसे पहले क्या बताएंगे। दो लेकिन हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके दो नहीं बल्कि 8 पैर हैं। जी हां आपने सही सुना। तो चलिए जानते हैं कहां पर पाए जाते हैं और क्या नाम है इस पक्षी का।

कहां पाए जाते हैं यह पक्षीः

आपको बता दें कि यह अद्भुत पक्षी अफ्रीका में पाए जाते हैं। इस पक्षी की पहचान इनके पैरों से की जाती है। इसके पैर बहुत लंबे होते हैं और इनके पंजे बहुत बड़े होते हैं यह पक्षी अफ्रीकन जकाना के नाम से जाने जाते हैं।

क्या है इसके पीछे का राजः

यह अफ्रीकन नर जकाना अपने चीजों का ख्याल रखता है और अंडों को सेता है। अपनी चूजों को खाना खिलाता है लेकिन जब इनकी टांगों की बात आती है तो बताया जाता है कि जब चूजें छोटे होते हैं तो जकाना पक्षी अपने पंखों में इन्हें लपेटकर पानी की सतह से उठा लेते है तो चूजों का शरीर चारों तरफ पंखों से छिप जाता है और जैसे ही पैर बाहर आते हैं ऐसा लगता है कि जकाना पक्षी के बहुत सारे पैर हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस पक्षी को दूर से देखने में ऐसा लगता है कि इसके बहुत सारे पैर हैं लेकिन इसके सिर्फ दो ही पैर होते हैं।

इस जगह पर रहते हैं यह पक्षीः

गौरतलब है कि जकाना पक्षी पेड़-पौधों,झील के आस-पास रहते हैं। यह भी कहा जाता है कि यह प्रजाति कई देशों में पाई जाती हैं। लेकिन यह प्रजाति अफ्रीका के सहारा वाले इलाकों में सबसे ज्यादा पाई जाती हैं। अफ्रीका में इसे जाकानिडे कहा जाता है।

शरीर की लंबाईः

इस पक्षी की लंबाई तकरीबन 30 सेंटीमीटर होती है और इसके मादा पक्षी नर पक्षी की तुलना में काफी बड़ी होती हैं। यह पक्षी कीड़े और अन्य जीवों को खाते हैं ।यह अक्सर तालाब और पत्ते वाले पानी की जगह पर रहते हैं।

किस रंग के होते हैं इनके अंडेः

वैसे तो सभी पक्षी के अंडे अलग-अलग रंग के होते हैं लेकिन जकाना पक्षी के अंडे भूरे रंग के होते हैं। इसके अंडे के ऊपर काली धारियां होती हैं

वैज्ञानिकों ने क्या कहाः

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पहले जिस जगह पर यह अंडे देते हैं उस जगह पर खाने पीने की चीजें होती है। मादा पक्षी अंडे देने के बाद खाने चली जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन पक्षियों में काम को लेकर कोई भेदभाव नहीं होता। इसके लिए नर और मादा पक्षी आपस में मिलकर काम करते हैं। जब जकाना पक्षी अगर चूजों का ख्याल रखता है तो मादा इसके लिए खाने की व्यवस्था करती है

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story