×

यह है एक बुद्धिमान हाथी, इंसानों जैसी ट्रिक अपनाने में भी माहिर

हाथी ने बिजली की एक बाड़ को पार करने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया है उसे देखने के बाद आप भी हाथी के कायल हो जाएंगे।

APOORWA CHANDEL
Published by APOORWA CHANDEL
Published on: 16 April 2021 5:03 AM GMT (Updated on: 16 April 2021 5:03 AM GMT)
यह है एक बुद्धिमान हाथी,
X

 इंसानों जैसी ट्रिक अपनाने में भी माहिर हाथी (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली: जानवरों में सबसे समझदार अगर कोई होता है तो वह है हाथी। जो अपनी समझदारी और विशालकाय शरीर के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हाथी जितना समझदार होता है उतना ही उसमें गुस्सा भी होता है। अगर एक बार उसे गुस्सा आ गया तो वह किसी की जान भी ले सकता है। लेकिन अपनी बुद्धिमानी से वह किसी भी मुश्किल को हल कर लेता है। हाथी की इसी बुद्धिमानी का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी हाथी की समझदारी के कायल हो जाएंगे।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक हाथी के सामने बिजली का तार आ गया है। और अगर वह तार के पास से निकलता है तो अपने विशालकाय शरीर की वजह से उसे करंट लग सकता है। जिससे बचने के लिए हाथी ने अपना दिमाग चलाया और बड़ी ही आसानी से वह तार को पार करने में कामयाब हो गया। आइये जानते है कि हाथी ने ऐसा क्या किया।

हाथी ने लगाई ये तरकीब

बिजली के तार का करंट हाथी को न लगे, इसके लिए हाथी ने इंसानों वाली तरकीब अपनाई। हाथी बिजली के तार पार करने के लिए जमीन पर बैठ गया और खिसक-खिसक कर तार पार करने लगा। और आखिर में वह इसमें कामयाब भी हुआ।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story